बिजली चोरों की अब खैर नहीं! हरियाणा में 1 लाख से ऊपर के बकाएदारों की उल्टी गिनती शुरू, पुलिस ने बनाया सीक्रेट प्लान

Edited By Isha, Updated: 18 Jul, 2026 11:18 AM

countdown begins for defaulters owing over 1 lakh in haryana

हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं पर लंबित जुर्माना राशि की वसूली को लेकर हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो के पुलिस महानिदेशक नवदीप सिंह विर्क ने सभी थाना प्रभारियों को खास हिदायत दी है। विर्क ने प्रभारियों को निर्देशित

डेस्क: हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं पर लंबित जुर्माना राशि की वसूली को लेकर हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो के पुलिस महानिदेशक नवदीप सिंह विर्क ने सभी थाना प्रभारियों को खास हिदायत दी है। विर्क ने प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने थाना के रिकॉर्ड एवं डायरी का गहन परीक्षण कर बिजली चोरी के उन सभी मामलों की सूची तत्काल तैयार करें, जिनमें 1 लाख या उससे अधिक की जुर्माना राशि बकाया है। उन्होंने सभी थाना प्रबंधकों को निर्देश

हपु दिया कि व्यक्तिगत रूप से निगरानी करते हुए बकाया जुर्माना राशि की वसूली हेतु तत्काल कार्रवाई करें व 45 दिवसीय विशेष अभियान शुरू कर राज्य में लंबित 56 करोड़ के राजस्व जुर्माना राशि का संग्रह सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी को निर्देशित किया कि अभियान की साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट एवं वसूल की गई जुर्माना राशि का विवरण प्रत्येक सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय प्रवर्तन मुख्यालय शक्ति भवन भेजना अनिवार्य होगा। प्रवर्तन ब्यूरो के पुलिस महानिदेशक नवदीप सिंह विर्क ने कहा कि नियमित रूप से व्यापक जन जागरण अभियान नियमित चलाया जाना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!