करनाल में सनसनी: 7 महीने के मासूम का 6 लाख में सौदा, मां की सूझबूझ से नाकाम हुई साजिश

Edited By Isha, Updated: 25 Jul, 2026 05:08 PM

7 month old infant sold for 6 lakh

शहर की एक कॉलोनी करनाल निवासी महिला ने अपने सात माह के बेटे को छह लाख रुपये में बेचने की साजिश का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर थाना शहर पुलिस ने मामला दर्ज कर दिल्ली निवासी नेहा पाठक

करनाल: शहर की एक कॉलोनी करनाल निवासी महिला ने अपने सात माह के बेटे को छह लाख रुपये में बेचने की साजिश का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर थाना शहर पुलिस ने मामला दर्ज कर दिल्ली निवासी नेहा पाठक को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस अन्य तीन आरोपियों की तलाश के साथ यह भी जांच कर रही है कि मामला किसी बड़े गिरोह से जुड़ा है या नहीं।

पीड़िता की शिकायत के अनुसार, उसने प्रेम विवाह किया था और उसके दो बच्चे (चार साल की बेटी व सात माह का बेटा) हैं। 21 जुलाई कोकमलेश नाम की महिला उसकी मां सविता के साथ घर पहुंची। उस समय वह अपने सात माह के बेटे के साथ घर में थी। कमलेश ने बच्चे की मोबाइल से फोटो खींची और किसी काम का बहाना बनाकर उसे बेटे सहित समालखा चलने के लिए तैयार कर लिया। मां के कहने पर वह उनके साथ चली गई।

समालखा पहुंचने पर कमलेश ने एक महिला को बुलाया, जिसने अपना नाम नेहा पाठक और खुद को दिल्ली निवासी बताया। उसके साथ कार में तीन अन्य लोग भी थे, जिनमें एक को बार-बार राशिद खान कहकर पुकारा जा रहा था। शिकायत के अनुसार, नेहा ने कमलेश को अलग ले जाकर रुपये दिए। इसके बाद उसकी मां और कमलेश वहां से चले गए।

महिला का आरोप है कि इसके बाद नेहा पाठक ने कहा कि उसने उसके बेटे को छह लाख रुपये में खरीद लिया है और अब बच्चा उसे सौंप दिया जाए। यह सुनकर उसने सूझबूझ से काम लिया और आरोपियों से कहा कि वह करनाल पहुंचकर बच्चा सौंप देगी। इसी बहाने वह बेटे को लेकर वहां से निकलने में सफल रही और सुरक्षित करनाल पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। बाद में उसे पता चला कि उसके बेटे का छह लाख रुपये में सौदा किया गया था।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!