Karnal : हनीट्रैप में फंसाकर दुष्कर्म के झूठे केस की धमकी...20 लाख की फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार; कब्जे से 4.50 लाख बरामद

Edited By Krishan Rana, Updated: 01 Nov, 2026 05:41 PM

karnal man honey trapped and threatened with false rape case demanding ransom

हनीट्रैप में फंसाकर दुष्कर्म के झूठे मुकद्दमे में फंसाने की धमकी देकर 20 लाख रुपए की फिरौती मांगने के मामले में

करनाल : हनीट्रैप में फंसाकर दुष्कर्म के झूठे मुकद्दमे में फंसाने की धमकी देकर 20 लाख रुपए की फिरौती मांगने के मामले में थाना सदर पुलिस ने एक आरोपी जोधबीर सिंह निवासी गांव वालू को गिरफ्तार किया है। अदालत ने आरोपी को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

DSP मीना कुमारी ने बताया कि 30 अक्तूबर को पानीपत निवासी मनिंद्र सिंह ने थाना सदर में शिकायत दी कि एक महिला ने सोशल मीडिया के माध्यम से उससे संपर्क किया और महिंद्रा क्लब की सदस्यता के संबंध में जानकारी देने के बहाने उसे करनाल के एक होटल में बुलाया।

वहां महिला ने उससे पैसों की मांग की। इसके बाद गांव बालू निवासी जोधबीर सिंह ने शिकायतकर्ता से संपर्क किया और महिला के साथ समझौता करवाने के नाम पर 20 लाख रुपए मांगे। आरोपी ने महिला के साथ मिलकर उसे दुष्कर्म के झूठे मुकद्दमे में फंसाने की धमकी दी। 

शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी अब तक उससे करीब 10 लाख रुपए वसूल चुका था और शेष रकम के लिए लगातार दबाव बना रहा था। पैसे नहीं देने पर परिवार और रिश्तेदारों को बदनाम करने की धमकी भी दी जा रही थी।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर शिकायतकर्ता के माध्यम से आरोपी को पैसे लेने के लिए बुलाया और दबोच लिया। उसके कब्जे से 4 लाख 50 हजार रुपए बरामद किए गए।
 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!