इंतजार खत्म! शिक्षा विभाग में बड़ा प्रमोशन,  270 PGT और हैडमास्टर बने प्रिंसीपल

Edited By Isha, Updated: 21 Jul, 2026 08:19 AM

270 pgts and headmasters promoted to principals

हरियाणा सरकार के माध्यमिक शिक्षा विभाग ने लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे पोस्ट ग्रैजुएट टीचर्स (पी.जी.टी.) और हैडमास्टर्स को बड़ी राहत देते हुए उन्हें प्रिंसीपल (स्कूल कैडर) के पद पर पदोन्नत करने

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार के माध्यमिक शिक्षा विभाग ने लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे पोस्ट ग्रैजुएट टीचर्स (पी.जी.टी.) और हैडमास्टर्स को बड़ी राहत देते हुए उन्हें प्रिंसीपल (स्कूल कैडर) के पद पर पदोन्नत करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

विभाग की ओर से 20 जुलाई को जारी आदेश अनुसार चयनित अधिकारियों को हरियाणा स्कूल शिक्षा (ग्रुप-बी) सेवा नियमों के तहत प्रिंसीपल के पद पर नियुक्त किया गया है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पदोन्नति कार्यात्मक वेतन स्तर में की गई है। पदोन्नत अधिकारियों को सरकार द्वारा समय-समय पर निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुसार कार्यभार ग्रहण करना होगा।

जारी सूची में प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्यरत पी.जी.टी. और हैडमास्टर्स को उनकी वरिष्ठता, मैरिट तथा टी.टी.पी.-2025 के एम.आई.एस. अंकों के आधार पर प्रिंसिपल पद के लिए विभिन्न सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्ति दी गई है।

सूची के अनुसार पंचकूला, पलवल, हिसार, फरीदाबाद, कैथल, रोहतक, गुरुग्राम, भिवानी, जींद, रेवाड़ी सहित कई जिलों के शिक्षकों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। कई अधिकारियों को उनकी पहली पसंद के स्कूल में ही नियुक्ति मिली है, जबकि कुछ को दूसरी, तीसरी या चौथी वरीयता के आधार पर स्कूल आबंटित किए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!