दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 15 वर्षीय किशोर की मौत; दो भाई-बहन गंभीर!

Edited By Isha, Updated: 28 Jul, 2026 08:33 AM

speeding scorpio hits motorcycle 15 year old boy killed

खानपुर कलां से शामड़ी रोड पर तेज रफ्तार स्कार्पियो ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक के पास खड़े किशोर की मौत हो गई जबकि उसके भाई और बहन घायल हो गए। यू.पी. निवासी याकू

गोहाना: खानपुर कलां से शामड़ी रोड पर तेज रफ्तार स्कार्पियो ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक के पास खड़े किशोर की मौत हो गई जबकि उसके भाई और बहन घायल हो गए। यू.पी. निवासी याकूब ने पुलिस को बताया कि वह 25 जुलाई को अपनी बाइक पर अपने बेटे मोहम्मद नवीद (15), 12 वर्षीय नवीस और 7 वर्षीय बेटी नाबिया को लेकर किसी काम से खानपुर गांव में गया था। वापस लौटते समय जब वे खानपुर कलां शामड़ी रोड पर रजबाहे के नजदीक पहुंचे तो वह सड़क किनारे बाइक खड़ी करके खेत में लघुशंका के लिए चला गया। इस दौरान तीनों बच्चे बाइक के पास खड़े रहे। 

उसी समय शामड़ी गांव की तरफ से एक चालक सफेद रंग की स्कार्पियो को तेज रफ्तार से चलाता हुआ आया और उसकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे उसके तीनों बच्चे घायल हो गए। उसने तीनों बच्चों को बी.पी.एस. राजकीय महिला मैडिकल कॉलेज के अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसके बड़े बेटे मोहम्मद नवीद को मृत घोषित कर दिया। नवीस और बेटी नाबिया को रोहतक स्थित पी.जी.आई. रैफर कर दिया। सदर थाना पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर स्कार्पियो चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!