सोनीपत में गरमाई राजनीति: ताऊ देवीलाल की 25 साल पुरानी मूर्ति टूटने पर भड़की इनेलो, दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

Edited By Isha, Updated: 25 Jul, 2026 04:08 PM

inld outraged over damage to tau devi lal s 25 year old statue

सोनीपत के पुरखास अड्डा चौक पर स्थापित ताऊ देवीलाल की मूर्ति तोड़े जाने के बाद इंडियन नेशनल लोकदल (इनलो) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में भारी रोष व्यक्त किया है। इनलो कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर

सोनीपत(सन्नी मलिक):  सोनीपत के पुरखास अड्डा चौक पर स्थापित ताऊ देवीलाल की मूर्ति तोड़े जाने के बाद इंडियन नेशनल लोकदल (इनलो) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में भारी रोष व्यक्त किया है। इनलो कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया और इस घटना को नगर निगम की कार्रवाई बताते हुए राजनीतिक षड्यंत्र का हिस्सा करार दिया और शासन और प्रशासन को एक सप्ताह का समय दिया है, वही अगर मूर्ति का निर्माण दोबारा नहीं हुआ तो बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

इनलो पार्टी के नेताओं ने नगर निगम पर मूर्ति हटाने और तोड़ने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यह कार्रवाई एक राजनीतिक षड्यंत्र के तहत की गई है। इस घटना के बाद इनलो नेताओं ने नगर निगम के अधिकारियों को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। इन येलो पार्टी के नेताओं ने कहा कि राजनीतिक षड्यंत्र के तहत इस मूर्ति को तोड़ा गया है यह रास्ते में नहीं आ रही थी और ना ही किसी के लिए रिकॉर्ड पैदा कर रही थी।

यह मूर्ति 25 साल पहले पुरखास चौक पर स्थापित की गई थी। इनलो ने प्रशासन से इस मामले में दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने और चौक पर नई मूर्ति लगाने की मांग की है। इनलो नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय में दोबारा मूर्ति स्थापित नहीं की गई, तो वे एक बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!