पलवल में नीरज फरीदपुरिया गैंग का 50 हजार का इनामी ढेर होने से बचा, हथियार सप्लायर गिरफ्तार!

Edited By Isha, Updated: 23 Jul, 2026 04:58 PM

plot for major crime in palwal foiled stf nabs man carrying 50 000 reward

जिले में एसटीएफ टीम ने नीरज फरीदपुरिया गैंग के 50 हजार रुपए के इनामी सदस्य सहित 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं।

पलवल|(गुरूदत्त): जिले में एसटीएफ टीम ने नीरज फरीदपुरिया गैंग के 50 हजार रुपए के इनामी सदस्य सहित 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं।

डीएसपी प्रीतपाल ने प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि उनकी एसटीएफ पलवल की यूनिट ने इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर के नेतृत्व में काम करते हुए यूपी के अलीगढ़ जिले के बजौता निवासी सोनू उर्फ प्रमोद को 18 जुलाई को होड़ल से गिरफ्तार किया था। जिसके कब्ज़े से टीम ने एक पिस्टल, एक रिवाल्वर और 224 रौंद बरामद किए। जिसे अदालत में पेश करके गहन पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया गया। रिमांड के आरोपी से एक पीएक्स 3 विदेशी हथियार, एक पिस्टल और देशी गन भी बरामद की गई है। 

PunjabKesari
पकड़े गए आरोपी सोनू उर्फ प्रमोद से अब तक 5 अवैध हथियार और 230 रौंद बरामद किए गए है। सोनू के खिलाफ हरियाणा और उत्तर प्रदेश में हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, फिरौती और धमकी देने सहित कुल 16 गंभीर मामले दर्ज हैं। वह बुलंदशहर (यूपी) के काकोड थाने में दर्ज एक हत्या के मुकदमे में फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर बुलंदशहर पुलिस ने 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया हुआ था। सोनू नीरज फरीदपुर गैंग का सदस्य है और गैंग की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए हथियार सप्लाई का काम भी करता है। पूछताछ के दौरान आरोपी से कई खुलासे भी हुए है और उसके अन्य साथियों के नाम भी सामने आए है। 

जिन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार करके जेल की सलाखों के पीछे भेजने का काम किया जाएगा। पूछताछ मे यह भी खुलासा हुआ है कि पकड़े गए हथियारों से यह पलवल में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। लेकिन समय रहते ही पलवल एसटीएफ की टीम ने इसे पकड़ने में सफलता हासिल है। जिसे आज अदालत में पेश करके जेल भेज दिया जाएगा। वहीं पलवल जिले के चांदहट थाना क्षेत्र के मिल्कगनी गांव निवासी ललित उर्फ ललती को पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया। ललित भी हथियार सप्लायर है और एक अपराधी किस्म का व्यक्ति है। उसके खिलाफ पलवल और फरीदाबाद जिलों में हत्या, हत्या के प्रयास, अवैध हथियार रखने और धमकी देने सहित आर्म्स एक्ट के तहत 16 मुकदमे दर्ज हैं। जिसे भी अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!