यमुनानगर में कल ‘नशे से जंग-यमुनानगर के संग’ मैराथन...दौड़ेंगे1 लाख से अधिक लोग, CM सैनी हरी झंडी दिखा करेंगे आगाज

Edited By Harman, Updated: 25 Jul, 2026 01:27 PM

war against drugs with yamunanagar marathon in yamunanagar tomorrow

हरियाणा के यमुनानगर में 26 जुलाई को नशे से जंग यमुनानगर के संग मैराथन दौड़ का हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्यातिथि आगामी मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर नशे के खिलाफ राज्यव्यापी जनजागरूकता अभियान का आगाज करेंगे।

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : हरियाणा के यमुनानगर में 26 जुलाई को नशे से जंग यमुनानगर के संग मैराथन दौड़ का हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्यातिथि आगामी मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर नशे के खिलाफ राज्यव्यापी जनजागरूकता अभियान का आगाज करेंगे।

PunjabKesari
 
इस मैराथन दौड़ में बड़ी संख्या में युवा, विद्यार्थी, खिलाड़ी, स्वयंसेवी संगठन, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा आमजन भाग लेंगे। इस मैराथन दौड़ के लिए 1 लाख 17 हजार नागरिकों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया, जिनमें 75,411 पुरूष व 37,933 महिलाएं शामिल है।

यमुनानगर की उपायुक्त प्रीति, पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल,अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा, एसडीम विश्वनाथ, नगर निगम आयुक्त महावीर प्रसाद ने तैयारियों का जायजा लेने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि अभी तक एक लाख 17000 लोगों ने दौड़ के लिए अपना पंजीकरण किया है। उन्होंने बताया कि 5 किलोमीटर दौड़ के लिए 1,12,183 नागरिकों और 10 किलोमीटर दौड़ के लिए 1500 नागरिकों ने अपना रजिस्ट्रेशन किया है। वहीं इस दौड़ में विजेता को एक लाख का इनाम मिलेगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री इस मैराथन दौड़ के माध्यम से युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने का आह्वान करेंगे। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!