रील का जुनून पड़ा भारी ; यमुनानगर में स्टंट करने नदी में उतरी थार बीच धार में फंसी, ट्रैक्टरों से किया गया रेस्क्यू

Edited By Krishan Rana, Updated: 04 Oct, 2026 01:14 PM

the passion for reels proved costly a thar boat that entered the yamunanagar ri

सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली रील का शौक लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। लाइक और व्यूज के चक्कर में लोग

यमुनानगर (परवेज खान) : सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली रील का शौक लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। लाइक और व्यूज के चक्कर में लोग अपनी जान और गाड़ी तक जोखिम में डालने से पीछे नहीं हट रहे। ताजा मामला यमुनानगर के दादुपुर हैड से सामने आया है, जहां सोम नदी में स्टंट करने के लिए उतारी गई एक थार बीच नदी में ही फंस गई।

रील बनाने के लिए नदी में थार उतारी, लेकिन आगे जो हुआ, वह खुद एक अलग ही रील बन गया। मामला शनिवार, 3 अक्टूबर का है। यमुनानगर के दादुपुर हैड पर एक युवक ने पुल के सामने सोम नदी में अपनी थार उतार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक नदी के बीच थार से स्टंट करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान थार एक जगह जमीन में धंस गई और फिर गाड़ी के पहिए वहीं जवाब दे गए।

युवक ने काफी देर तक थार को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद गाड़ी नदी से बाहर नहीं निकल सकी। आखिरकार, ट्रैक्टरों की मदद लेनी पड़ी। थार को रस्से से टोचन करके बाहर निकाला गया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो बनाई, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन रही है।

अब सवाल यह है कि युवक नदी में थार उतारकर स्टंट करने में कामयाब हुआ या नहीं, यह तो पता नहीं, लेकिन थार को ट्रैक्टरों से टोचन कर बाहर निकालने की रील जरूर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है। क्षेत्र के लोग युवक की इस हरकत की निंदा कर रहे हैं और इसे गैर-जिम्मेदाराना रवैया बता रहे हैं।

फिलहाल थार को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया गया है। लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड की रील बनाने का जुनून अगर इस तरह हावी होने लगे, तो यह किसी बड़े हादसे की वजह भी बन सकता है। ऐसे में जरूरी है कि लोग रोमांच और दिखावे के चक्कर में अपनी और दूसरों की सुरक्षा को खतरे में न डालें।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!