कलेसर के खेतों में हाथियों का तांडव, ग्रामीणों ने जागकर बिताई रात...फसलों को भारी नुकसान

Edited By Isha, Updated: 25 Jul, 2026 01:48 PM

elephants on a rampage in kalesar s fields

कलेसर क्षेत्र में जंगली हाथियों की आवाजाही लगातार किसानों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। जानकारी के अनुसार देर रात जंगल से निकलकर हाथियों का झुंड खेतों की ओर पहुंच गया। हाथी सीधे आम के बाग में

प्रतापनगर: कलेसर क्षेत्र में जंगली हाथियों की आवाजाही लगातार किसानों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। जानकारी के अनुसार देर रात जंगल से निकलकर हाथियों का झुंड खेतों की ओर पहुंच गया। हाथी सीधे आम के बाग में घुस गए और पेड़ों की टहनियां तोड़कर पत्तियां व फल खाने लगे। बाग के रखवालों ने हाथियों को भगाने की कोशिश की लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर वे उनसे अधिक नजदीक नहीं गए।

हाथियों के खेतों में पहुंचने की सूचना मिलते ही आसपास के किसान और बाग के रखवाले पूरी रात सतर्क रहे। लोगों ने शोर मचाकर हाथियों को जंगल की ओर लौटाने का प्रयास किया। काफी देर तक हाथी बाग में घूमते रहे और उत्पात मचाने के बाद वापस जंगल की ओर चले गए। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

वन्य निरीक्षक लीलू राम ने बताया कि जंगल के क्षेत्र में हाथी गश्त करते रहते हैं और कई बार मैदानी इलाकों में भी पहुंच जाते हैं। उन्होंने अपील की है कि जंगली जानवरों पर हमला न करें बल्कि इसकी सूचना वन्य प्राणी विभाग को दें।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!