50 रूपए के चक्कर में बना 'जंग का मैदान' बना पेट्रोल पंप, बहस में कर्मचारी का सिर फूटा...

Edited By Isha, Updated: 22 Jul, 2026 09:19 PM

petrol pump turns into a battlefield over 50

एनआईटी-5 स्थित बहादुर चौक के पास भारत पेट्रोलियम के एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने को लेकर हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि ₹150 और ₹200 के पेट्रोल को लेकर

 फरीदाबाद(अनिल राठी\पूजा): एनआईटी-5 स्थित बहादुर चौक के पास भारत पेट्रोलियम के एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने को लेकर हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि ₹150 और ₹200 के पेट्रोल को लेकर शुरू हुई कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान डंडे भी चले, जिसमें पेट्रोल पंप के कर्मचारी घायल हो गए। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।

जानकारी के अनुसार गांधी कॉलोनी निवासी निखिल अपनी स्कूटी में पेट्रोल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पर पहुंचा था। महिला कर्मचारी ने उसकी स्कूटी में 150 का पेट्रोल भर दिया। निखिल का कहना था कि उसने 200 का पेट्रोल भरवाने के लिए कहा था। इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।

महिला कर्मचारी का कहना है कि ग्राहक ने 150 का ही पेट्रोल भरवाने को कहा था। उसने मशीन की पर्ची दिखाकर स्थिति स्पष्ट करने की बात भी कही, लेकिन तब तक विवाद बढ़ गया। शोर सुनकर कर्मचारी इंद्रजीत और नितिन बीच-बचाव के लिए पहुंचे, मगर मामला शांत होने के बजाय और उग्र हो गया।

परिजनों को बुलाने का आरोप, डंडों से हमला

पेट्रोल पंप कर्मचारियों का आरोप है कि निखिल ने अपने पिता और भाई को मौके पर बुला लिया। दोनों डंडे लेकर पहुंचे और कर्मचारियों पर हमला कर दिया। आरोप है कि निखिल ने अपने भाई से डंडा लेकर कर्मचारी इंद्रजीत के सिर पर वार किया। बीच-बचाव कर रहे कर्मचारी नितिन के साथ भी हाथापाई हुई और धक्का-मुक्की में वह जमीन पर गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह दोनों पक्षों को अलग कराया।

कर्मचारियों का यह भी आरोप है कि निखिल की मां ने महिला कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की और मारपीट में भी हिस्सा लिया। घटना के दौरान पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और अन्य ग्राहक भी सहम गए।

PunjabKesari
दोनों पक्षों ने लगाए आरोप

महिला कर्मचारी पूनम का कहना है कि विवाद की शुरुआत ग्राहक और उसकी मां की ओर से गाली-गलौज से हुई। उन्होंने बताया कि यदि कोई गलतफहमी हुई थी तो उन्होंने माफी भी मांग ली थी और हाथ जोड़कर मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन इसके बावजूद कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई।

वहीं निखिल का कहना है कि उसने ₹200 का पेट्रोल भरवाने के लिए कहा था, लेकिन ₹150 का पेट्रोल डाला गया। जब उसने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। उसके अनुसार हाथापाई दोनों पक्षों की ओर से हुई।

PunjabKesari
मैनेजर बोले— कर्मचारियों पर किया गया हमला

पेट्रोल पंप के मैनेजर करतार सिंह ने बताया कि कर्मचारी द्वारा स्थिति स्पष्ट करने और माफी मांगने के बावजूद युवक ने अपने परिजनों को बुला लिया। उनका आरोप है कि परिजन डंडे लेकर पहुंचे और कर्मचारियों पर हमला कर दिया, जिससे इंद्रजीत सहित अन्य कर्मचारियों को चोटें आईं।

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना मिलते ही एनआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। थाना प्रभारी महाबीर कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं। वायरल वीडियो सहित सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!