हरियाणा के इन कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! बेसिक सैलरी में शामिल होगा इंक्रीमेंट...आदेश जारी

Edited By Isha, Updated: 23 Jul, 2026 02:28 PM

good news for 15 000 clerks in haryana

हरियाणा सरकार ने राज्य के लगभग 15,000 क्लर्कों (लिपिकों) को एक बड़ी वित्तीय सौगात दी है। वित्त विभाग द्वारा जारी नए स्पष्टीकरण आदेश के अनुसार, क्लर्कों को दी जाने वाली अतिरिक्त वेतन वृद्धि (Additional Increment)

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने राज्य के लगभग 15,000 क्लर्कों (लिपिकों) को एक बड़ी वित्तीय सौगात दी है। वित्त विभाग द्वारा जारी नए स्पष्टीकरण आदेश के अनुसार, क्लर्कों को दी जाने वाली अतिरिक्त वेतन वृद्धि (Additional Increment) को अब सीधे उनके मूल वेतन (Basic Pay) में शामिल कर दिया जाएगा। इस ऐतिहासिक फैसले के बाद क्लर्कों के वेतन और भत्तों में सीधी बढ़ोतरी होगी।   यह आदेश 8 फरवरी 2024 से प्रभावी माना जाएगा, जिससे कर्मचारियों को एरियर का लाभ भी मिलेगा।  

किसे कितना मिलेगा फायदा?
वित्त विभाग के आदेशानुसार भर्ती वर्ष के आधार पर वेतन पुनर्गठन किया गया है। 2020 से पहले के वरिष्ठ क्लर्क: 2020 से पूर्व भर्ती हुए सभी सीनियर क्लर्कों को पे-लेवल/ACP लेवल में 3 अतिरिक्त इंक्रीमेंट का लाभ मिलेगा। वर्ष 2020 बैच में भर्ती हुए क्लर्कों के बेसिक पे में 2 अतिरिक्त इंक्रीमेंट जोड़े जाएंगे।  चपरासी (Peon) से क्लर्क पद पर पदोन्नत हुए कर्मचारियों को भी प्रिजंप्टिव पे (Presumptive Pay) के तहत इस अतिरिक्त इंक्रीमेंट का लाभ दिया जाएगा।  

वित्त विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि अतिरिक्त इंक्रीमेंट मिलने के बाद भी क्लर्कों की अगली नियमित वार्षिक वेतन वृद्धि (Annual Increment) के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं होगा और वह तय समय पर ही मिलती रहेगी।  

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!