हरियाणा में 54 साल बाद JE प्रमोशन का रास्ता साफ, जनस्वास्थ्य और PWD कर्मचारियों के लिए खुशखबरी

Edited By Isha, Updated: 29 Jul, 2026 11:52 AM

path cleared for je promotions in haryana after 54 years

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और लोक निर्माण विभाग में 54 वर्ष बाद जूनियर इंजीनियर (जेई) के पदोन्नति का रास्ता खुलेगा। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन ने लोक निर्माण एवं

चंडीगढ़: जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और लोक निर्माण विभाग में 54 वर्ष बाद जूनियर इंजीनियर (जेई) के पदोन्नति का रास्ता खुलेगा। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन ने लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणवीर गंगवा के साथ वार्ता हुई।

एसोसिएशन ने दावा किया कि इन बिंदुओं पर मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया है। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन के राज्य प्रधान गंगाराम व महासचिव जनरैल सिंह सहित 10 सदस्यीय समिति ने मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित सचिवालय में मंत्री रणवीर गंगवा से वार्ता की।

गंगाराम ने बताया कि ग्रुप डी कर्मचारियों को लिपिक पदों पर पदोन्नति का मामला रखा गया तो मंत्री ने आश्वासन दिया है कि इस बिंदु पर गंभीरता से काम कराएंगे। जनस्वास्थ्य विभाग में युक्तीकरण के तहत पद बढ़ेंगे।

लोक निर्माण विभाग में पदों में कटौती न करने की मांग की गई। च रणबीर गंगवा ने बताया कि यूनियन कै प्रतिनिधियों ने नौकरी की सुरक्षा, नि पदोन्नति, नई भर्तियों, युक्तीकरण, शु रिक्त पदों और सेवा संबंधी मामलों पर चर्चा की। मंत्री ने सीवरेज सफाई शा कार्यों में कर्मचारियों की सुरक्षा ग्री सुनिश्चित करने पर जोर दिया। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!