हरियाणा बनेगा खेल महाशक्ति: ₹36 हजार करोड़ के केंद्रीय बजट से हरियाणा के खिलाड़ियों की बल्ले-बल्ले

Edited By Isha, Updated: 01 Aug, 2026 02:51 PM

36 000 crore central budget brings a major boost for the state s athletes

हरियाणा के खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने वर्ष 2026-31 के लिए केंद्र सरकार द्वारा खेल क्षेत्र में 36,441 करोड़ रुपये के बजट को भारतीय खेलों के विकास की दिशा में एक बड़ा और दूरदर्शी कदम बताया है।

चंडीगढ़(चन्द्र शेखर धरणी): हरियाणा के खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने वर्ष 2026-31 के लिए केंद्र सरकार द्वारा खेल क्षेत्र में 36,441 करोड़ रुपये के बजट को भारतीय खेलों के विकास की दिशा में एक बड़ा और दूरदर्शी कदम बताया है। उन्होंने कहा कि इस बजट से देश में खेल संस्कृति को नई गति मिलेगी, जबकि खेल प्रतिभाओं की धरती हरियाणा को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है।

गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने खिलाड़ियों और युवाओं के भविष्य को मजबूत करने के लिए खेलों पर अभूतपूर्व निवेश किया है। उनका कहना था कि यह बजट भारत को वैश्विक खेल महाशक्ति बनाने के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने बताया कि बजट में अकेले 'खेलो इंडिया' योजना के लिए लगभग 29 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे देशभर में उभरती खेल प्रतिभाओं की पहचान, आधुनिक खेल सुविधाओं का विस्तार, उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और खिलाड़ियों की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर तैयारी सुनिश्चित होगी।

राज्यमंत्री ने कहा कि इस निवेश का सकारात्मक असर आगामी कॉमनवेल्थ खेलों, एशियाई खेलों और ओलंपिक जैसी वैश्विक प्रतियोगिताओं में भारत के प्रदर्शन पर भी दिखाई देगा। खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय संसाधन उपलब्ध होने से देश की पदक संभावनाएं और मजबूत होंगी।

गौरव गौतम ने केंद्र सरकार की खेल नीति की सराहना करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य केवल पदक जीतना नहीं, बल्कि युवाओं को खेलों के माध्यम से रोजगार, पहचान और बेहतर भविष्य के अवसर उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने इस ऐतिहासिक बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में भारतीय खिलाड़ी विश्व मंच पर देश का नाम और ऊंचा करेंगे, जिसमें हरियाणा की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश पहले ही खेल प्रतिभाओं की नर्सरी के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुका है और यह बजट हरियाणा के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, अत्याधुनिक सुविधाएं तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के नए अवसर प्रदान करेगा। "खेल मतलब हरियाणा और हरियाणा मतलब खेल" की पहचान अब और अधिक मजबूत होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!