हरियाणा में बनेगा ग्रीन मॉडल, पिंजौर में ऑक्सीजन जोन और हर्बल पार्क पर CM सैनी का बड़ा ऐलान

Edited By Krishan Rana, Updated: 21 Jul, 2026 03:56 PM

green to be developed in haryana cm saini makes major announcement regard

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला के पिंजौर में आयोजित युवा कल्याण समिति के सदस्यों

पंचकूला (उमंग) : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला के पिंजौर में आयोजित युवा कल्याण समिति के सदस्यों और किसानों के संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने वृक्षारोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए युवाओं से पर्यावरण संरक्षण, जल बचाने, नशा मुक्त हरियाणा और राष्ट्र सेवा का संकल्प लेने का आह्वान किया।

इस मौके पर सीएम सैनी ने कहा कि पिंजौर की इस पावन धरती पर प्रदेश के ऊर्जावान युवाओं के बीच आकर खुशी हो रही है। आज का यह कार्यक्रम हमारी युवा शक्ति, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण का अद्भुत संगम है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा के सभी 21 राजकीय विश्वविद्यालयों में युवा कल्याण समितियों का गठन किया जा चुका है। वर्तमान में विश्वविद्यालयों के 210 युवा प्रतिनिधि चार दिवसीय प्रशिक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता शिविर में भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये युवा केवल अपने-अपने विश्वविद्यालयों का ही नहीं, बल्कि पूरे हरियाणा की युवा चेतना का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया है। इसी दिशा में हरियाणा सरकार लगातार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दे रही है। मुख्यमंत्री ने युवाओं से इस अभियान को और अधिक गति देने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने प्रत्येक हर जिला मुख्यालय पर 5 से 100 एकड़ क्षेत्र में ऑक्सीजन स्थापित करने की योजना शुरू की है। इसके तहत सोनीपत में 116 एकड़ और यमुनानगर में 11 एकड़ भूमि पर नगर वनों का विकास किया गया, साथ ही कुरुक्षेत्र की 48 कोस की परिधि में स्थित 134 तीर्थ में पंचवटी वाटिका बनाने की शुरुआत की गई। औषधीय पौधों एवं वनस्पति के संरक्षण के लिए पूरे राज्य में 53 हर्बल पार्क बनाए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक की 19 वस्तुओं पर प्रतिबंध लगाया गया है। प्रदेश में हर गांव पेड़ों की छांव योजना, हर घर हरियाली तथा पौधगिरी जैसी योजनाएं चलाई गई। अंत में मुख्यमंत्री ने युवाओं से वृक्षारोपण, स्वच्छता, जल संरक्षण, नशा मुक्त हरियाणा और राष्ट्र सेवा का संकल्प लेने का आग्रह किया।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!