Edited By Krishan Rana, Updated: 03 Aug, 2026 07:07 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज सावन के पहले सोमवार के दिन पंचकूला के सकेतड़ी स्थित प्राचीन शिव मंदिर
पंचकूला (उमंग) : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज सावन के पहले सोमवार के दिन पंचकूला के सकेतड़ी स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज इस अवसर पर कॉमनवेल्थ खेलों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हरियाणा के खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश के खिलाड़ी लगातार देश और हरियाणा का नाम रोशन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और सभी प्रदेशवासियों को पवित्र सावन माह की शुभकामनाएं भी दीं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सावन माह के दौरान निकलने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर प्रदेश सरकार पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा और अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रियों और आम नागरिकों से अपील की कि वे यात्रा के दौरान सावधानी बरतें, यातायात नियमों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही हरियाणा और देश का भविष्य है। उन्होंने युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, खेलों और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)