पंचकूला जिला न्यायालय परिसर को भी बम से उड़ाने की धमकी...मची अफरा-तफरी,  सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर

Edited By Harman, Updated: 31 Jul, 2026 12:47 PM

threat to blow up the panchkula district court complex

पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित जिला न्यायालय परिसर को शुक्रवार, 31 जुलाई 2026 को सुबह करीब 10:35 बजे धमकी भरा अलर्ट मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

पंचकूला (उमंग) : पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित जिला न्यायालय परिसर को शुक्रवार, 31 जुलाई 2026 को सुबह करीब 10:35 बजे धमकी भरा अलर्ट मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, जिला न्यायालय परिसर को लेकर सुरक्षा संबंधी खतरे की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही मामले की जानकारी तत्काल संबंधित पुलिस अधिकारियों और एएससी (ASC) को दी गई।धमकी के मद्देनज़र न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और एहतियात के तौर पर सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय लागू किए गए हैं।

सुरक्षा एजेंसियां पूरे न्यायालय परिसर पर लगातार निगरानी रखे हुए हैं। संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है ताकि न्यायालय परिसर में आने वाले न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों, वकीलों और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। फिलहाल पुलिस और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

फतेहाबाद और गुरुग्राम में भी बम की धमकी से हड़कंप

बता दें कि फतेहाबाद  जिला न्यायालय परिसर को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। वहीं दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के बाद दर्ज हुई एफआईआर वापस लेने की मांग करते हुए गुरुग्राम में जिला प्रशासन को एक धमकी भरी ईमेल प्राप्त हुई है। यह ईमेल भी हर बार की तरह इस बार भी खालिस्तान नेशनल आर्मी की तरफ से भेजी गई है। इस ईमेल में आज जिला अदालत और डीसी ऑफिस गुड़गांव को दोपहर 2 बजकर 11 मिनट पर बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके अलावा कई नामचीन स्कूलों में दोपहर 1 बजकर 11 मिनट पर बम से उड़ाने की धमकी देने के साथ ही 5 अगस्त को संसद में बम विस्फोट करने की धमकी दी गई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!