Edited By Krishan Rana, Updated: 02 Aug, 2026 05:24 PM

इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान बल्हारा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अब बेहद तूल पकड़ता
रोहतक : इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान बल्हारा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अब बेहद तूल पकड़ता जा रहा है। मुस्कान की मौत के बाद से ही उनके मायके वाले शीलू और उनके परिजनों पर दहेज प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगा रहे हैं। इस बीच, मुस्कान के पिता सुखबीर ने कैमरे के सामने आकर बेटी के साथ हुई हैवानियत और प्रताड़ना पर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
बता दें कि मुस्कान के पिता सुखबीर ने कहा कि उनकी बेटी की शादी 3 साल पहले हुई थी और शादी के महज एक महीने बाद ही उसे परेशान किया जाने लगा था। उन्होंने खुलासा किया कि मौत से 20 दिन पहले भी मुस्कान के साथ उसके सास, ससुर और देवर ने जमकर मारपीट की थी।
सुखबीर के मुताबिक, मुस्कान ने खुद फोन कर उन्हें इस मारपीट के बारे में बताया था, लेकिन बातचीत के दौरान ही फोन कट गया और दोबारा संपर्क नहीं हो पाया। वहीं मुस्कान के पिता ने शीलू बल्हारा और उसके भाई मनीष पर गंभीर आरोप लगाते हुए अवैध संबंधों की बात भी कही है, जिसके सबूत अपने फोन में होने का दावा उन्होंने किया है।

यही नहीं, सुखबीर ने बताया कि शीलू के पिता ने उनकी सास को भी जान से मारने की धमकी दी थी और कहा था कि "मैं पहले भी दो लोगों को मार चुका हूं, मुझसे बचकर रहो, मैं बहुत बड़ा गुंडा हूं।" अब पिता के इन सनसनीखेज खुलासों के बाद मामला और अधिक गंभीर हो गया है। पुलिस फिलहाल हर पहलू से गहनता से जांच कर रही है। हालांकि, मौत की असली वजह क्या थी, इसका खुलासा मुस्कान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

क्या है मामला
रोहतक में इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान (23) की संदिग्ध मौत हो गई थी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह आत्महत्या का मामला है या हत्या का। मृतका के मायके पक्ष ने मुस्कान की हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। परिवार की शिकायत के आधार पर रोहतक पुलिस ने शीलू बल्हारा सहित चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली थी।

वहीं मुस्कान के अंतिम संस्कार को लेकर दोनों परिवारों के बीच सहमति बन गई थी और मुस्कान का अंतिम संस्कार उसके ससुराल गांव बहुअकबरपुर में किया गया था।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों का परीक्षण किया जाएगा। ध्यान दें कि मामले की वास्तविक स्थिति का अंतिम निष्कर्ष पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)