स्टैंप ड्यूटी के बाद अब ‘डबल वोट’ केस में फंसीं नप चेयरपर्सन, इनेलो नेता बोले-  दो वोटर ID, उम्र में 4 साल का फर्क

Edited By Isha, Updated: 02 Aug, 2026 01:34 PM

bahadurgarh municipal council chairperson saroj rathi in the spotlight again

बहादुरगढ़ नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार इनेलो नेता एवं पैक्स डायरेक्टर कपूर राठी ने उन पर दो वोट बनवाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने उपमंडल

बहादुरगढ़(प्रवीण कुमार धनखड़): बहादुरगढ़ नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार इनेलो नेता एवं पैक्स डायरेक्टर कपूर राठी ने उन पर दो वोट बनवाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने उपमंडल अधिकारी को लिखित शिकायत देकर मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

इनेलो नेता कपूर राठी का आरोप है कि वर्ष 2026 की विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची तथा वर्ष 2022 के नगर परिषद चुनाव की मतदाता सूची में सरोज राठी के नाम से दो-दो वोट दर्ज हैं। शिकायत के अनुसार विधानसभा मतदाता सूची में बूथ नंबर 142 पर वोट नंबर 196 तथा बूथ नंबर 161 पर वोट नंबर 540 के तहत उनका नाम दर्ज है।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि दोनों वोटों में दर्ज उम्र में चार वर्ष का अंतर है और दोनों के अलग-अलग ईपीआईसी (EPIC) नंबर हैं। आरोप के अनुसार एक वोट EPIC नंबर FNN1307553 तथा दूसरी EPIC नंबर FNN1307537 पर दर्ज है।

कपूर राठी ने यह भी आरोप लगाया कि नगर परिषद चुनाव की मतदाता सूची में भी वार्ड नंबर 16 में वोट नंबर 154 और 3531 पर सरोज राठी के नाम से दो वोट दर्ज हैं।उन्होंने एसडीएम से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर चेयरपर्सन सरोज राठी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। गौरतलब है कि इससे पहले भी सरोज राठी पर स्टैम्प ड्यूटी में कथित हेरफेर के आरोप लग चुके हैं। उस मामले में प्रशासन स्टैम्प ड्यूटी की वसूली के लिए नोटिस भी जारी कर चुका है।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!