हरियाणा BJP में बड़ा फेरबदल; भूपेश्वर दयाल को सौंपी प्रदेश मीडिया प्रभारी की कमान...पार्टी नेतृत्व का जताया आभार

Edited By Krishan Rana, Updated: 02 Aug, 2026 01:38 PM

major reshuffle in haryana bjp bhupeshwar dayal entrusted with the charge of st

भारतीय जनता पार्टी, हरियाणा ने वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेश्वर दयाल को प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): भारतीय जनता पार्टी, हरियाणा ने वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेश्वर दयाल को प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए इसे संगठन की विचारधारा, राष्ट्रहित और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और अधिक मजबूती से निभाने का अवसर बताया।

शीर्ष नेतृत्व के प्रति जताया आभार
भूपेश्वर दयाल ने भाजपा हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया तथा सह-प्रभारी सुरेंद्र सिंह नागर का विशेष रूप से धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताकर जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है।
उन्होंने कहा कि यह दायित्व केवल एक पद नहीं है, बल्कि संगठन की विचारधारा, राष्ट्रहित और जनसेवा के प्रति समर्पण को और अधिक प्रभावी ढंग से निभाने का अवसर है।

सीएम विंडो को मजबूत बनाने में निभाई अहम भूमिका
भूपेश्वर दयाल इससे पहले हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के कार्यकाल में मुख्यमंत्री कार्यालय में ओएसडी (ग्रीवेंसिस) के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके कार्यकाल के दौरान सीएम विंडो को अधिक सशक्त, पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए गए। शिकायतों के त्वरित समाधान की व्यवस्था मजबूत होने से आम जनता का सीएम विंडो पर विश्वास भी पहले की तुलना में अधिक मजबूत हुआ।

संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प
नवनियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी ने कहा कि वह पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और अथक परिश्रम के साथ संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति तथा केंद्र और हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग और वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन से वह इस नई जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।

कार्यकर्ताओं और समर्थकों का भी जताया आभार
भूपेश्वर दयाल ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों के स्नेह, विश्वास एवं सहयोग के लिए भी हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती, जनता के विश्वास और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए वह पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे।


उन्होंने कहा कि भाजपा की संगठनात्मक शक्ति, कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनसेवा की भावना ही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है, जिसे और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)    

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!