भिवानी में खेत की खुदाई के दौरान बड़ा चमत्कार! निकला 7 फीट का हनुमान जी का स्वरूप, दर्शन को उमड़े लोग

Edited By Isha, Updated: 02 Aug, 2026 11:55 AM

a 7 foot tall idol of lord hanuman was unearthed during farm excavation

भिवानी बाइपास रिंग रोड क्षेत्र के गांव तिगड़ाना में खेत की खुदाई के दौरान हनुमान जी की आकृति उकेरी हुई करीब सात फुट लंबी लाल पत्थरशिला मिलने से लोगों में उत्सुकता और श्रद्धा का माहौल है। खेत मालिक

भिवानी: भिवानी बाइपास रिंग रोड क्षेत्र के गांव तिगड़ाना में खेत की खुदाई के दौरान हनुमान जी की आकृति उकेरी हुई करीब सात फुट लंबी लाल पत्थरशिला मिलने से लोगों में उत्सुकता और श्रद्धा का माहौल है। खेत मालिक नेहरू पुत्र हंसराज फैक्ट्री के लिए टीन शेड निर्माण से पहले पानी का हौद बनवाने हेतु खुदाई करा रहे थे। करीब पांच फुट गहराई पर लाल पत्थर मिलने के बाद खुदाई जारी रखी गई, जिसमें पूरी शीला निकली। शनिवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचने लगे।  ग्रामीणों के अनुसार, अब तक करीब 500 लोग शिला पर उकेरी गई आकृति के दर्शन कर चुके हैं। 

पुरातत्व विभाग करेगा शिला की जांच
इस मामले पर पुरातत्व विभाग के अधिकारी डॉ. नरेंद्र परमार का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि आधिकारिक सूचना मिलने के बाद विभागीय विशेषज्ञों की टीम जल्द ही मौके पर पहुंचेगी। टीम शिला की बनावट, लाल पत्थर की प्राचीनता और उसके ऐतिहासिक महत्व का गहनता से आकलन करेगी।"

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!