ग्रामीणों की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई : रेवाड़ी में इस वजह से महिला सरपंच की गई सस्पैंड, जानिए कारण

Edited By Krishan Rana, Updated: 15 Aug, 2026 11:18 AM

major action taken on villagers  complaint woman sarpanch suspended in rewari f

हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव बच्चा में जिला उपायुक्त ने गबन के आरोप में बड़ी कार्रवाई करते हुए

रेवाड़ी : हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव बच्चा में जिला उपायुक्त ने गबन के आरोप में बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला सरपंच सुनीता देवी निलंबित कर दिया है। DC ने अपने आदेश में कहा कि सरपंच निजी सुनवाई के दौरान अनियमितताओं से जुड़े सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई।
 
मिली जानकारी के अनुसार गांव के सेवानिवृत्त प्राध्यापक लाला राम वसत्यपाल ने सरपंच के खिलाफ महानिदेशक पंचायत को गबन करने के आरोपों के साथ गत मार्च में शिकायत भेजी थी। महानिदेशक के आदेश पर जांच कमेटी गठित की गई। कमेटी ने व्यक्तिगत सुनवाई के लिए सरपंच को बुलाया। सुनवाई के दौरान सरपंच सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई।

सरपंच पर सीमेंट खरीद, बिना बाऊचर जे.सी.बी. मशीन, श्रमिकों का भुगतान, फोटोकॉपी के आधार पर बिल लिए बिना लाखों का भुगतान, गली निर्माण में अतिरिक्त भुगतान जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे। उपायुक्त ने सरपंच को निलंबित करने के साथ-साथ बहुमत वाले पंच को पंचायत रिकार्ड सौंपने के आदेश जारी कर दिए।

DC ने जांच कमेटी की रिपोर्ट का इंतजार करने के बाद 12 अगस्त को सरपंच सुनीता देवी के निलंबन आदेश जारी कर दिए।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!