Edited By Deepak Kumar, Updated: 15 Aug, 2026 03:10 PM

पूर्व सैनिक व उसकी पत्नी को 52 दिनों तक हाऊस अरैस्ट कर साइबर ठगी के आरोप में गिरफ्तार बंदी ने जेल अस्पताल में सैनिटाइजर निगल लिया। इससे उसकी हालात खराब हो गई
रेवाड़ी : पूर्व सैनिक व उसकी पत्नी को 52 दिनों तक हाऊस अरैस्ट कर साइबर ठगी के आरोप में गिरफ्तार बंदी ने जेल अस्पताल में सैनिटाइजर निगल लिया। इससे उसकी हालात खराब हो गई और उसे रोहतक पी.जी.आई.एम.एस. में भर्ती करवाया। जानकारी अनुसार जींद निवासी मनोज को साइबर पुलिस ने मई माह में गिरफ्तार किया था।
उस पर आरोप है कि उसने धारूहेड़ा के सैक्टर-6 निवासी पूर्व सैनिक राजपाल सिंह व उनकी पत्नी को 27 फरवरी से 20 अप्रैल तक हाऊस अरैस्ट करके रखा और उनसे लगभग 1,89,28,000 रुपए की ठगी की थी। साइबर थाना पुलिस ने 22 अप्रैल को केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। जींद के मनोज श्योकंद को इसी मामले में साइबर थाना पुलिस ने मई माह में गिरफ्तार किया था। तभी से वह रेवाड़ी की जिला जेल में बंद था।
गुरुवार देर शाम को मनोज जेल के बाथरूम में गया था। वहां उसने बाथरूम में पानी रोकने वाली जाली निकालकर उससे हाथ पर हमला करने का प्रयास किया जिससे वह चोटिल हो गया। उसे तुरंत जेल के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में रखे सैनिटाइजर को मनोज ने निगल लिया। जेल अधीक्षक रेशम सिंह का कहना है कि बंदी मानसिक रोगी है और उसका इलाज चल रहा है। रोहतक में उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।