Edited By Isha, Updated: 15 Aug, 2026 08:07 PM

उत्तराखंड के ऋषिकेश से एक बेहद शर्मनाक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां हरियाणा के रहने वाले एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। बदमाशों ने युवक
डेस्क: उत्तराखंड के ऋषिकेश से एक बेहद शर्मनाक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां हरियाणा के रहने वाले एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। बदमाशों ने युवक के कपड़े उतारकर उसे सड़क पर घसीटा और जमकर पिटाई की। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद हड़कंप मच गया है।
सड़क पर घसीटकर पीटा, कपड़े उतारे
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक हरियाणवी मूल के युवक के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथापाई कर रहे हैं। हमलावरों ने दरिंदगी की सीमा पार करते हुए पीड़ित की पैंट उतार दी और उसे सड़क पर घसीट-घसीटकर पीटा। इस दौरान आसपास मौजूद लोग मूकदर्शक बने रहे।
पीड़ित का बयान: 'मेरा फोन चोरी हो गया था'
मामले के सामने आने के बाद पीड़ित हरियाणवी युवक ने आपबीती सुनाई। पीड़ित का कहना है कि घटना के दौरान उसका मोबाइल फोन चोरी हो गया था। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। पीड़ित ने भावुक होते हुए कहा, "आरोपी उम्र में छोटे थे, इसलिए मैंने उन्हें अपने छोटे भाई जैसा समझकर हाथ नहीं उठाया, लेकिन उन्होंने मिलकर मेरे साथ यह हैवानियत की।"
पुलिस मामले की जांच में जुटी
वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।