Haryana Police की जिप्सी को डंपर से कुचलने की कोशिश, 2 पुलिसकर्मी घायल...खौफनाक CCTV आया सामने

Edited By Isha, Updated: 15 Aug, 2026 09:12 PM

attempt to crush haryana police gypsy with a dumper in sonipat

सोनीपत में दिनदहाड़े बेखौफ डंपर चोरों ने पुलिस की गाड़ी में भीषण टक्कर मार दी, जिससे दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें डंपर को रोकने की कोशिश के दौरान जोरदार टक्क

सोनीपत  (सन्नी मलिक):  सोनीपत में दिनदहाड़े बेखौफ डंपर चोरों ने पुलिस की गाड़ी में भीषण टक्कर मार दी, जिससे दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें डंपर को रोकने की कोशिश के दौरान जोरदार टक्कर मारते हुए देखा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।पुलिस को टक्कर मारने के बाद भी आरोपी नहीं रुके और डंपर लेकर मौके से फरार हो गए। हालांकि, पुलिस की कई टीमों ने घेराबंदी कर अग्रसेन चौक से एक आरोपी को डंपर समेत दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मेवात निवासी खालिद खान के रूप में हुई है।
PunjabKesari

 
एसीपी ऋषिकांत ने बताया कि डायल 112 से पुलिस के पास सूचना थी कि यमुनानगर से डंपर चोरी कर लिया है और वह भीगन टोल पर आ रहा है। जिसके बाद नेशनल हाईवे 44 पर तैनात पुलिस टीम ने डंपर चालक को रोकने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं रुका और गांव मुरथल की तरफ चला गया। जहां पर उसे दोबारा रोकने चाहा लेकिन डंपर चालक ने पुलिस की गाड़ी में पीछे की तरफ टक्कर मार दी। कुछ दूरी पर है पुलिस द्वारा डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है

PunjabKesari

आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया कि उसने यमुनानगर से भी पहले एक डंपर चोरी किया था। दूसरा आरोपी चलते डंपर से कूदकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

PunjabKesari

सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आया कि आरोपियों ने किस तरह पुलिस को चुनौती देते हुए इस वारदात को अंजाम दिया।पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। मुरथल थाना पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!