Edited By Isha, Updated: 15 Aug, 2026 06:16 PM
हांसी में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विरोध करने वाले प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने सख्त कानूनी डंडा चलाया है। पुलिस ने इस मामले में कड़ा एक्शन लेते हुए कई संगठनों के नेताओं समेत करीब 200 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
हांसी(विनोद): हांसी में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विरोध करने वाले प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने सख्त कानूनी डंडा चलाया है। पुलिस ने इस मामले में कड़ा एक्शन लेते हुए कई संगठनों के नेताओं समेत करीब 200 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।

एसपी विनोद कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी
हांसी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनोद कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरी कार्रवाई का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया था, जिसके चलते पुलिस को यह सख्त कदम उठाना पड़ा। कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस उपद्रवियों की पहचान कर रही है।
दोनों ओर से चले पत्थर, पुलिस का बल प्रयोग
स्थिति को नियंत्रित करने और उग्र प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग और लाठीचार्ज किया। इस दौरान दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। हांसी एसपी विनोद कुमार और पुलिस बल की मौजूदगी में हुए इस टकराव के दौरान कई ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं।

इलाके में भारी पुलिस बल तैनात, तनाव का माहौल
झड़प और पथराव की घटना के बाद क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस प्रशासन स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए मुस्तैद है और इलाके में कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराएं शामिल
पुलिस के अनुसार, प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केवल सामान्य धाराएं नहीं, बल्कि हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) जैसी अत्यंत गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मौके से कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों के कई वाहनों को भी जब्त कर लिया है और आगे की जांच के लिए धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है।