स्वतंत्रता दिवस पर बापू का अपमान, प्रतिमा से चश्मा चुरा ले गए चोर; कांग्रेस नेता ने की सख्त कार्रवाई की मांग

Edited By Harman, Updated: 15 Aug, 2026 11:46 AM

thieves stole mahatma gandhi spectacles

पूर्व वित्त मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैप्टन अजय सिंह यादव ने शहर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा से चश्मा उतारकर ले जाने की घटना पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए नगर परिषद से आरोपित की पहचान कर उसके खिलाफ...

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : पूर्व वित्त मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैप्टन अजय सिंह यादव ने शहर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा से चश्मा उतारकर ले जाने की घटना पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए नगर परिषद से आरोपित की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

कैप्टन अजय यादव ने कहा कि महात्मा गांधी ने 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में देशवासियों का नेतृत्व किया और उनके अहिंसक संघर्ष तथा असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से 1947 में देश को आजादी मिली। ऐसे महान राष्ट्रनायक की प्रतिमा से चश्मा उतारकर ले जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि शहर के ऐतिहासिक मोती चौक पर स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा का अपना विशेष महत्व है। 

प्रतिमा से चश्मा गायब होना न केवल असामाजिक तत्वों की मानसिकता को दर्शाता है, बल्कि यह राष्ट्रपिता के प्रति भी असम्मानजनक कृत्य है। कैप्टन अजय यादव ने नगर परिषद से मांग की कि मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर चश्मा उतारकर ले जाने वाले व्यक्ति की पहचान की जाए। इसके बाद संबंधित व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाकर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।।उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी देश की आजादी और सत्य-अहिंसा के प्रतीक हैं। उनकी प्रतिमा और उनसे जुड़े स्मारकों की गरिमा बनाए रखना प्रशासन के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!