सोनीपत : CM के कार्यक्रम में AC खराब होने पर बड़ा एक्शन, SDE निलंबित तो मेंटेनेंस इंचार्ज को कारण बताओ नोटिस

Edited By Harman, Updated: 15 Aug, 2026 03:24 PM

major action taken in case of ac not working during cm s programme

सोनीपत के मुरथल में स्थित मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम यूनिवर्सिटी एक बार फिर सुर्खियों में है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में एसी नहीं चलने के मामले में हुई कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। इस मामले में अब दो अफसरों पर गाज गिरी है।

सोनीपत (सन्नी मलिक) : सोनीपत के मुरथल में स्थित मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम यूनिवर्सिटी एक बार फिर सुर्खियों में है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में एसी नहीं चलने के मामले में हुई कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। इस मामले में अब दो अफसरों पर गाज गिरी है। एसडीई युद्धवीर दलाल को निलंबित कर दिया गया है, जबकि मेंटेनेंस इंचार्ज प्रवीण गर्ग को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

PunjabKesari

बता दें की बीती 13 अगस्त को सोनीपत की दीनबंधु छोटू राम यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम रखा गया था,लेकिन जिस ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम था वहां पर कोई भी ऐसी नहीं चल रही थी।मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में एसी नहीं चलने के मामले में अब बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।लाखों रुपये लेकर काम अधूरा छोड़ने वाली क्लाइमावेनेटा क्लाइमेट टेक्नोलॉजीज कंपनी और उसके निदेशक सुभाष चंदा के खिलाफ मुरथल थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। कंपनी और उसके निदेशक के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया गया है।

PunjabKesari
 
दीनबंधु छोटू राम यूनिवर्सिटी के वीसी ने बताया कि क्लाइमावेनेटा क्लाइमेट टेक्नोलॉजीज कंपनी ने लाखों का भुगतान लेने के बाद भी एचवीएसी का काम पूरा नहीं किया था। एसी की मरम्मत के लिए दूसरी कंपनी सीआईएस ग्लोबल इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड को काम देना पड़ा। यूनिवर्सिटी कुलपति ने कहा है कि हाई लेवल कमेटी गठित कर मामले की जांच करवाई जाएगी। मुरथल थाना पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में गर्मी से विद्यार्थी बेहाल हो गए थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुलपति को फटकार लगाई थी और 24 घंटे में व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए थे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!