Edited By Krishan Rana, Updated: 02 Aug, 2026 02:37 PM

सोनीपत के खरखौदा में दिनदहाड़े ज्वेलर्स की दुकान पर मिर्च पाउडर फेंक कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य सरगना
सोनीपत (सन्नी मलिक) : सोनीपत के खरखौदा में दिनदहाड़े ज्वेलर्स की दुकान पर मिर्च पाउडर फेंक कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य सरगना कुख्यात बदमाश सागर और खरखौदा CIA के बीच मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ खरखौदा के गांव छिनौली के पास हुई है, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने वारदात से पहले किराए पर गाड़ी लेकर इलाके की रेकी की थी और फिर सुनियोजित तरीके से दुकान पर पहुंचकर कर्मचारी की आंखों में मिर्च पाउडर फेंक लूट को अंजाम दिया था। वारदात के बाद खरखौदा सीआईए लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।
इसी दौरान मुख्य सरगना सागर के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में सागर के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर खरखौदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में कुख्यात बदमाश सागर और पवन गांव जागसी के रहने वाले हैं, जबकि दो अन्य बदमाश गांव बरोणा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य सरगना सागर पर लूट और डकैती के आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। मुख्य सरगना सागर किराए पर गाड़ी लेकर पहले भी कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। वह हरियाणा के कई जिलों के अलावा उत्तर प्रदेश में भी आपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुका है।
गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से अवैध हथियार और लूटा गया सामान बरामद किया गया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर उनकी पुरानी वारदातों और गिरोह के बारे में जानकारी जुटा रही है। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मुठभेड़ स्थल का निरीक्षण किया।
डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादयान ने बताया कि खरखौदा में सांवरिया ज्वेलर्स पर हुई लूट की वारदात के मामले में खरखौदा सीआईए ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी सागर पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ है, जिसके पैर में गोली लगी है और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बदमाशों के कब्जे से अवैध हथियार और लूटा गया सामान बरामद किया गया है। मुख्य आरोपी सागर पर हरियाणा के कई जिलों और उत्तर प्रदेश में लूट, डकैती सहित आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि उनकी अन्य वारदातों और आपराधिक नेटवर्क का भी खुलासा किया जा सके। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)