'थार तैयार है...' बोलकर बुलाया और बना लिया बंधक, सोनीपत में कारोबारी से 10 लाख की रंगदारी

Edited By Isha, Updated: 31 Jul, 2026 02:06 PM

extortion of 10 lakh from a businessman in sonipat

सोनीपत के मुरथल क्षेत्र में एक कारोबारी को अगवा कर करीब 9 घंटे तक बंधक बनाने और उनसे 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सोनीपत: सोनीपत के मुरथल क्षेत्र में एक कारोबारी को अगवा कर करीब 9 घंटे तक बंधक बनाने और उनसे 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस को दी गई शिकायत में बेंगलुरु के मूल निवासी और वर्तमान में गुरुग्राम में रह रहे कारोबारी भूदेव चरण ने बताया कि 20 जुलाई की रात को उनके एक परिचित हिरेन्द्र ने उन्हें फोन करके मुरथल चौक पर बुलाया। आरोपी ने झांसा दिया कि बहालगढ़ स्थित महिंद्रा वर्कशॉप में मरम्मत के लिए खड़ी उनकी थार गाड़ी बनकर तैयार हो चुकी है।


पीड़ित का आरोप है कि जब वे मुरथल चौक पहुंचे, तो आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन्हें अगवा कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें लगभग 9 घंटे तक बंधक बनाए रखा, मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। कारोबारी किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर पुलिस के पास पहुंचे और आपबीती सुनाई। सोनीपत पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे हिरासत में ले लिया जाएगा।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!