Edited By Harman, Updated: 30 Jul, 2026 02:39 PM

हरियाणा के सोनीपत में आज वीरवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तार ठीक करने गए बिजली निगम के असिस्टेंट लाइनमैन की करंट लगने से जान चली गई।
सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत में आज वीरवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तार ठीक करने गए बिजली निगम के असिस्टेंट लाइनमैन की करंट लगने से जान चली गई।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना कुंडली स्थित पेपर मिल कॉलोनी की है। मृतक की पहचान झज्जर जिला निवासी सुधीर के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पेपर मिल कॉलोनी में 11 केवी रसोई फीडर की टूटी तार को ठीक करने गए थे। तार ठीक करने के दौरान छत पर रखी लोहे की सीढ़ी पास से गुजर रही हाई-वोल्टेज 11 केवी लाइन से टकरा गई। सीढ़ी के लाइन से संपर्क में आते ही असिस्टेंट लाइनमैन को करंट का जोर से झटका लगा, जिससे उनकी मौके पर ही जान चली गई।
इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।