लैप्रोस्कोपी से शुरू हुआ ऑपरेशन और खोल दिया पेट...सोनीपत में बड़ी लापरवाही से महिला की जान गई, 2 डॉक्टरों पर केस दर्ज

Edited By Isha, Updated: 29 Jul, 2026 08:37 AM

woman loses her life due to gross negligence by doctors in sonipat

मुरथल रोड स्थित पार्क निदान अस्पताल में बच्चेदानी के ऑप्रेशन के बाद महिला की मौत के मामले में मैडीकल बोर्ड की जांच रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने डॉ. विजेता दहिया सहित 2 चिकित्सकों के खिलाफ चिकित्सकीय

सोनीपत: मुरथल रोड स्थित पार्क निदान अस्पताल में बच्चेदानी के ऑप्रेशन के बाद महिला की मौत के मामले में मैडीकल बोर्ड की जांच रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने डॉ. विजेता दहिया सहित 2 चिकित्सकों के खिलाफ चिकित्सकीय लापरवाही का मामला दर्ज किया है। शिकायत दर्ज होने के 89 दिन बाद हुई इस कार्रवाई को मृतका के परिजनों ने न्याय की दिशा में पहला कदम बताया है। गांव खेवड़ा निवासी रोहित ने 30 अप्रैल को मुरथल थाना में शिकायत देकर आरोप लगाया था कि उनकी मां संतोष देवी की मौत इलाज में लापरवाही के कारण हुई। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले को जांच के लिए सिविल अस्पताल के मैडीकल बोर्ड के पास भेजा था। बोर्ड की रिपोर्ट मिलने के बाद एफ.आई.आर. दर्ज कर ली गई।

शिकायत के अनुसार संतोष देवी के पेट में दर्द की शिकायत पर जांच करवाई गई थी जिसमें बच्चेदानी में 2 रसोलियां मिली थीं। इसके बाद 25 मार्च को उन्हें पार्क निदान अस्पताल ले जाया गया जहां दूरबीन विधि से छोटा ऑप्रेशन करने की सलाह दी गई। 26 मार्च को ऑप्रेशन से पहले 25 हजार रुपए जमा करवाए गए और सर्जरी की गई।

परिजनों का आरोप है कि ऑप्रेशन के दौरान रक्त की कमी बताकर 2 यूनिट खून मंगवाया गया। बाद में मरीज ने बताया कि दूरबीन की बजाय पेट खोलकर ऑप्रेशन किया गया। सर्जरी  के बाद लगातार तेज दर्द बना रहा और केवल दर्द निवारक इंजैक्शन दिए जाते रहे। 28 मार्च को सी.टी. स्कैन में संक्रमण का पता चला। आरोप है कि 29 मार्च वि को डाक्टरों ने बताया कि ऑप्रेशन के दौरान आंत कट गई थी, जिससे संक्रमण फैल गया। इसके बाद 30 मार्च को दोबारा ऑप्रेशन किया गया लेकिन 31 मार्च को संतोष देवी की मौत हो गई।

मैडीकल बोर्ड ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि मरीज को फाइब्रॉएड यूटेरस था और ऑप्रेशन करना चिकित्सकीय रूप से उचित था। ऑप्रेशन के दौरान तकनीकी कठिनाइयों और अधिक रक्तस्त्राव के कारण लैप्रोस्कोपिक सर्जरी  को ओपन सर्जरी में बदलने का निर्णय भी सही माना गया। हालांकि बोर्ड ने उपचार के बाद की चिकित्सा प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!