Muskan Suicide Case में नया मोड़, पंजाब CM के नाम से लेटर हो रहा तेजी से वायरल... जानिए क्या है पूरा मामला

Edited By Isha, Updated: 06 Aug, 2026 11:38 AM

new twist in the muskan suicide case

अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान बल्हारा की आत्महत्या के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। सोशल मीडिया पर पंजाब के मुख्यमंत्री के नाम से एक पत्र तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें हरियाणा

रोहतक: अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान बल्हारा की आत्महत्या के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। सोशल मीडिया पर पंजाब के मुख्यमंत्री के नाम से एक पत्र तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री से मामले में निष्पक्ष जांच करवाने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की गई है। हालांकि पत्र की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 वायरल पत्र और सोशल मीडिया पर चल रही मुहिम के बीत मृतका मुस्कान के बीच विभिन्न सामाजिक संगठनों और लोगों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री से मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच करवाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

रोहतक के पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने कहा कि पुलिस इस मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और वैज्ञानिक तरीके से जांच कर रही है। अब तक परिजनों   सहित संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं और अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। जांच दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और किसी भी निर्दोष को परेशान नहीं किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!