Edited By Harman, Updated: 01 Aug, 2026 03:51 PM

रोहतक में इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान (23) के अंतिम संस्कार को लेकर दोनों परिवारों के बीच सहमति बन गई है। निर्णय लिया गया है कि मुस्कान का अंतिम संस्कार उसके ससुराल गांव बहुअकबरपुर में किया जाएगा।
रोहतक (दीपक भारद्वाज) : रोहतक में इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान (23) के अंतिम संस्कार को लेकर दोनों परिवारों के बीच सहमति बन गई है। निर्णय लिया गया है कि मुस्कान का अंतिम संस्कार उसके ससुराल गांव बहुअकबरपुर में किया जाएगा।
इस बीच शीलू बल्हारा के दादा विजयपाल ने कहा है कि अंतिम संस्कार के बाद शीलू बल्हारा, उसके पिता, माता और भाई को पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा ताकि जांच निष्पक्ष रूप से आगे बढ़ सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों का परीक्षण किया जाएगा। ध्यान दें कि मामले की वास्तविक स्थिति का अंतिम निष्कर्ष पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।