रोहतक में सनसनीखेज वारदात...4 दिन पहले हुआ था युवक का अपहरण, अब बेरी के पास मिला शव

Edited By Harman, Updated: 30 Jul, 2026 06:29 PM

rohtak youth s body found near beri after four days

रोहतक के काठमंडी निवासी चार दिन से लापता युवक सुनील का शव झज्जर जिले के बेरी थाना क्षेत्र में मिलने के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज़ परिजनों ने आज काठमंडी रोड पर जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : रोहतक के काठमंडी निवासी चार दिन से लापता युवक सुनील का शव झज्जर जिले के बेरी थाना क्षेत्र में मिलने के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज़ परिजनों ने आज काठमंडी रोड पर जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।

रोहतक के शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी राकेश सैनी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीन से चार युवकों ने  कथित तौर पर सुनील का अपहरण कर उसकी हत्या की और शव को बेरी के पास फेंक दिया। पुलिस का कहना है कि वारदात की वजह पैसों का लेन-देन हो सकती है। फिलहाल जांच की रिपोर्ट आने  के बाद के बाद और कुछ कहा जा सकता है।

वहीं, मृतक की मां रानी ने पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि जब पुलिस को आरोपियों के बारे में जानकारी थी तो समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की गई। उन्होंने कहा कि बेटा चार दिनों से लापता था, लेकिन पुलिस ने कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया, जिसके चलते मजबूर होकर परिवार को सड़क जाम करनी पड़ी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के द्वारा जल्द आरोपियों को गिरफ्तार के करने के आश्वासन के बाद जाम को खोला गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!