हत्या या खुदकुशी? अस्पताल में भर्ती थी बीमार पत्नी, घर में अकेला था पति...संदिग्ध हाल में मिला 40 वर्षीय मनोज का शव

Edited By Isha, Updated: 01 Aug, 2026 10:48 AM

murder or suicide ailing wife hospitalized husband alone at home

जिला में कस्बा सांपला के वार्ड नंबर 11 निवासी 40 वर्षीय मनोज पुत्र ईश्वर अपने घर के कमरे में बेड पर खून से लथपथ अवस्था में मृत मिले। सूचना मिलते ही सांपला चौकी पुलिस और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर...

रोहतकदीपक): जिला में कस्बा सांपला के वार्ड नंबर 11 निवासी 40 वर्षीय मनोज पुत्र ईश्वर अपने घर के कमरे में बेड पर खून से लथपथ अवस्था में मृत मिले। सूचना मिलते ही सांपला चौकी पुलिस और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक के शरीर पर कई स्थानों पर तेजधार हथियार के निशान मिले हैं। घटनास्थल से एक चाकू और लोहे की एक नुकीली पट्टी भी बरामद हुई है, जिन पर खून के निशान बताए जा रहे हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

बताया जा रहा है कि मनोज पहले सांपला नगरपालिका में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत था और लगभग दो महीने पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, वह शराब पीने का आदी था। हालांकि, पुलिस इन सभी पहलुओं की जांच कर रही है और अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।

परिवार की बात करें तो मनोज विवाहित था। उसके परिवार में पत्नी, एक लगभग 14 वर्षीय बेटा और करीब 11 वर्षीय बेटी हैं। घटना के समय उसकी पत्नी बीमार होने के कारण स्वास्तिक अस्पताल में भर्ती थी और बेटी उसके साथ अस्पताल में मौजूद थी। परिवार में मनोज सबसे बड़ा भाई था। म्रतक के पीछे एक भाई और तीन बहनें हैं, जिनमें दो बहनों की शादी हो चुकी है जबकि एक अविवाहित है। छोटे भाई की भी अभी शादी नहीं हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की मौत हत्या के कारण हुई या आत्महत्या के चलते।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!