पत्नी की मौत मामले में कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा समेत 4 के खिलाफ FIR, दादा बोले- "दहेज का मामला नहीं, दोनों प्रेम से रहते थे"

Edited By Harman, Updated: 01 Aug, 2026 02:06 PM

fir against kabaddi player shilu balhara and four others in wife s death case

हरियाणा के रोहतक जिले के गांव बहु अकबरपुर में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी जान दे दी।मृतक मुस्कान के परिजनों ने शीलू समेत माता पिता व भाई के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया है।

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : रोहतक में इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान (23) की संदिग्ध मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह आत्महत्या का मामला है या हत्या का। मामले की गंभीरता को देखते हुए रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

मृतका के मायके पक्ष ने मुस्कान की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। परिवार की शिकायत के आधार पर रोहतक पुलिस ने शीलू बल्हारा सहित चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने शीलू बल्हारा को पूछताछ के लिए अपने पास रखा हुआ है। जांच के दौरान पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन और घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का।

उधर, अंतिम संस्कार को लेकर दोनों परिवारों के बीच सहमति बन गई है। निर्णय लिया गया है कि मुस्कान का अंतिम संस्कार उसके ससुराल गांव बहुअकबरपुर में किया जाएगा। इस बीच शीलू बल्हारा के दादा विजयपाल ने कहा है कि अंतिम संस्कार के बाद शीलू बल्हारा, उसके पिता, माता और भाई को पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा ताकि जांच निष्पक्ष रूप से आगे बढ़ सके। वहीं शीलू पहलवान के दादा ने कहा कि  दहेज के नही मामला, दोनों बच्चे रहते प्रेम से रहते थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों का परीक्षण किया जाएगा। ध्यान दें कि मामले की वास्तविक स्थिति का अंतिम निष्कर्ष पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!