मासूम पर कहर: 10 मिनट लेट होने पर प्रिंसिपल ने जड़े 20 थप्पड़, 11वीं के छात्र के कान का पर्दा फटा

Edited By Isha, Updated: 01 Aug, 2026 12:41 PM

principal slaps class 11 student 20 times for being 10 minutes late

यमुनानगर के जगाधरी स्थित एक सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा के छात्र की कथित पिटाई का मामला सामने आया है। छात्र के परिजनों ने स्कूल के प्रधानाचार्य पर आरोप लगाया है कि उन्होंने छात्र को 15 से 20

यमुनानगर(परवेज खान): यमुनानगर के जगाधरी स्थित एक सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा के छात्र की कथित पिटाई का मामला सामने आया है। छात्र के परिजनों ने स्कूल के प्रधानाचार्य पर आरोप लगाया है कि उन्होंने छात्र को 15 से 20 थप्पड़ मारे, जिससे उसके कान का पर्दा फट गया और एक कान से सुनाई देना बंद हो गया।

घटना  के विरोध में परिजन जगाधरी सिटी थाना पहुंचे और प्रधानाचार्य के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं, स्कूल प्रशासन ने भी परिजनों पर स्कूल परिसर में आकर हंगामा करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है। सरकारी स्कूल में छात्र से मारपीट के आरोप के बाद कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे परिजन।सरकारी स्कूल में छात्र से मारपीट के आरोप के बाद कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे परिजन।

10 मिनट लेट पहुंचने पर शुरू हुआ विवाद परिजनों का आरोप है कि कृष्णा ने सफाई करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद प्रधानाचार्य ने गुस्से में आकर उसके दोनों कानों पर 15 से 20 थप्पड़ मार दिए। आरोप है कि थप्पड़ों के कारण उसके एक कान का पर्दा फट गया और उसे उस कान से सुनाई देना बंद हो गया। जगाधरी सिटी थाने में प्रधानाचार्य के खिलाफ शिकायत देने पहुंचे घायल छात्र कृष्णा के परिजन। जगाधरी सिटी थाने में प्रधानाचार्य के खिलाफ शिकायत देने पहुंचे घायल छात्र कृष्णा के परिजन।


खेल करियर पर असर पड़ने का दावा।  जगाधरी सिटी थाना प्रभारी विरेंद्र ने बताया कि पुलिस को दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें मिली हैं। छात्र के माता-पिता ने प्रधानाचार्य पर थप्पड़ मारने से कान का पर्दा फटने का आरोप लगाया है, जबकि स्कूल प्रशासन ने परिजनों पर स्कूल में हंगामा करने का आरोप लगाया है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!