कॉमनवेल्थ गेम्स में Haryana का बॉक्सिंग जलवा, 7 मुक्केबाज Gold Medal मुकाबले में; CM सैनी ने बढ़ाया हौसला...

Edited By Krishan Rana, Updated: 01 Aug, 2026 03:19 PM

haryana s boxing prowess shines at the commonwealth games 7 boxers set for gold

ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा के मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय बॉक्सिंग टीम की ताकत

 चंडीगढ़ (चन्द्रशेखर धरणी): ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा के मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय बॉक्सिंग टीम की ताकत का परिचय दिया है। भारत के 10 फाइनलिस्ट मुक्केबाजों में से 7 खिलाड़ी हरियाणा के हैं, जिन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन के बल पर स्वर्ण पदक मुकाबलों में जगह बनाई है। अब देश की उम्मीदें इन खिलाड़ियों पर टिकी हैं कि वे गोल्ड जीतकर तिरंगे की शान बढ़ाएंगे।

बता दें कि पुरुष वर्ग में सचिन सिवाच (60 किग्रा), अंकुश पंघाल (80 किग्रा) और नरेंद्र बेरवाल (+90 किग्रा) स्वर्ण पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे। वहीं महिला वर्ग में साक्षी चौधरी (51 किग्रा), प्रीति पंवार (54 किग्रा), जैस्मिन लांबोरिया (57 किग्रा) और प्रिया घनघस (60 किग्रा) फाइनल में भारत की ओर से रिंग में उतरेंगी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी लगातार अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश का गौरव बढ़ा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी मुक्केबाज फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर भारत की पदक तालिका को और मजबूत करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की खेल नीति, आधुनिक खेल अधोसंरचना और खिलाड़ियों को दी जा रही सुविधाओं का सकारात्मक परिणाम लगातार सामने आ रहा है। यही वजह है कि हरियाणा के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि फाइनल मुकाबलों में भी प्रदेश के मुक्केबाज स्वर्णिम सफलता हासिल कर देश और हरियाणा का नाम रोशन करेंगे।

नीरज, यशवीर और यामिनी को भी मुख्यमंत्री की बधाई
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पुरुष जैवलिन थ्रो स्पर्धा में नीरज चोपड़ा द्वारा रजत पदक जीतने पर उन्हें हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि नीरज ने एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन से हरियाणा और भारत का गौरव बढ़ाया है। उनका समर्पण, अनुशासन और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन देश के युवाओं के लिए प्रेरणा है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने पुरुष जैवलिन थ्रो में यशवीर सिंह के कांस्य पदक जीतने तथा जूडो प्रतियोगिता में यामिनी मौर्य के रजत पदक हासिल करने पर भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)    

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!