Edited By Krishan Rana, Updated: 03 Aug, 2026 03:45 PM

फरीदाबाद के गांव सिकरोना में पुलिस चौकी से कुछ मीटर की दूरी पर एक महिला टीचर की दिनदहाड़े
फरीदाबाद (अनिल राठी): फरीदाबाद के गांव सिकरोना में पुलिस चौकी से कुछ मीटर की दूरी पर एक महिला टीचर की दिनदहाड़े चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी गई। हत्या आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
संध्या नाम की महिला गांव सिकरौना में एक निजी स्कूलों में टीचर की नौकरी करती थी आज जैसे ही वह स्कूल में बच्चों को पढ़ने के लिए पहुंची तो उसके बाद यहां पर एक युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर पहुंचा और टीचर से मिलने की बात कही जिसके बाद टीचर जैसे ही गेट पर मिलने के लिए पहुंची तो आरोपी ने उसकी गर्दन पर चाकुओं से वार कर दिए।
इसके बाद जैसे ही शोर हुआ तो स्कूल संचालक उनको बचाने के लिए पहुंचे लेकिन आरोपी उनकी तरफ भी चाकू लेकर दौड़ पड़ा। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया लेकिन महिला की दर्दनाक मौत हो गई।
पुलिस की माने तो महिला की मौत हो चुकी है और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)