फरीदाबाद में सनसनी; घर से बुलाकर ले गया दोस्त, बाद में पानी में तैरता मिला शव...परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Edited By Krishan Rana, Updated: 29 Jul, 2026 07:39 PM

sensation in faridabad friend took him from home body later found floating in

फरीदाबाद में घर बुलाकर पार्टी के लिए ले गए एक दोस्त पर दोस्त की हत्या करने के गम्भीर आरोप

फरीदाबाद (अनिल राठी): फरीदाबाद में घर बुलाकर पार्टी के लिए ले गए एक दोस्त पर दोस्त की हत्या करने के गम्भीर आरोप लगे हैं। ये आरोप मृतक के परिजनों ने लगाए हैं। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा कर उसके परिजनों को सौंप दिया है और मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार कर आगामी कारवाही में जुट गई है।

बता दें कि मृतक की पहचान फरीदाबाद के थाना पल्ला इलाके में स्थित विनय नगर के रहने वाले 52 वर्षीय गणेश के रूप में हुई है, जिनकी हत्या करने के गंभीर आरोप इनके ही दोस्त अभय पर लगाए गए हैं। मृतक के बेटे गुलशन ने बताया की बीते 27/28 की रात उनके पिता का दोस्त अभय उनके पिता को पार्टी देने के बहाने घर से बुलाकर ले गया था।

गुलशन ने बताया कि हाल ही में इसके पिता की नौकरी छूट गई थी जिसके चलते उसके पिता बेरोजगार थे।अभय ने उनसे कहा कि पार्टी भी कर लेंगे और उसके पिता की जॉब की बात भी कर लेने की बात कह कर वह उसे घर बुलाकर ले गया।

PunjabKesari

जब उसके पिता काफी देर तक घर नहीं पहुंचे तब उन्होंने अपने पिता के दोस्त अभय के फोन पर फोन मिलकर अपने पिता के बारे में पूछा जिसके बाद अभय ने बताया कि उसके पिता को नशा हो गया था जो उसे गाली गलौज करने लगे तब उसने उन्हें घर के पास छोड़ दिया था और वह अपने घर चला गया लेकिन काफी खोजने के बाद भी जब उसके पिता का कहीं सुराग नहीं लगा तब उसके अभय को फिर फोन किया।

 अभय ने बताया कि वह तो घर पर है लेकिन उसके फोन के पीछे कुछ कुत्तों के भौंकने की आवाज आ रही थी और कुत्ते उससे कुछ दूरी पर ही भौंक रहे थे जिसे सुनकर जब वह मौके पर पहुंचा तो अभी वहीं पर मौजूद था जब उसने कहा कि आप झूठ क्यों बोल थाए हो तब अभी ने कहा कि मैं तुझे वहां लेकर चलता हूं जहां पर मैने तेरे पिता को छोड़ा था वह उसे वहां भी लेकर गया लेकिन वहां भी कुछ पता नहीं चला वह घर लौट आया ।

 जिसके बाद उसकी मां ने कहा कि मुझे अभय के घर लेकर चलो जब वह अपनी माता को बाइक पर बैठा कर जा रहा था जब उसकी मां ने सड़क किनारे भरे गंदे पानी में पिता की पहनी हुई शर्ट दिखाई दी। जब उसने देखा तो उसके पिता का शव था जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं गुलशन ने बताया की कुछ दिन पहले उसके पिता गणेश और अभय का झगड़ा भी हुआ था उसी रंजिश के चलते अभय ने इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।

वहीं इस मामले में नवीन नगर चौकी इंचार्ज रमेश ने बताया की इस मामले में मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर कारवाही की जा रही है। फिलहाल मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है और आगे की कारवाही अमल में लाई जा रही हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)    

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!