फरीदाबाद के सेंट्रल थाने में पुलिस और वकीलों के बीच जमकर हुआ बवाल, पूरा मामला जान चौंक जाएंगे

Edited By Harman, Updated: 06 Aug, 2026 11:51 AM

massive altercation broke out between the police and lawyers at the central poli

फरीदाबाद में पुलिस और वकीलों के बीच भारी बवाल हो गया। मामला फरीदाबाद के सेंट्रल थाने का है जहां पर एक वकील को डीसीपी उषा कुंडू के कहने पर सेंट्रल थाने में घंटों तक बेवजह बैठाए रखा । इस मामले की जानकारी मिलने के बाद फरीदाबाद के सीनियर वकील ओपी शर्मा...

फरीदाबाद ( अनिल राठी) : फरीदाबाद में पुलिस और वकीलों के बीच भारी बवाल हो गया। मामला फरीदाबाद के सेंट्रल थाने का है जहां पर एक वकील को डीसीपी उषा कुंडू के कहने पर सेंट्रल थाने में घंटों तक बेवजह बैठाए रखा । इस मामले की जानकारी मिलने के बाद फरीदाबाद के सीनियर वकील ओपी शर्मा के साथ सैकड़ो की संख्या में पहुंचे। 

वकीलों ने जब पुलिस से साथी वकील को थाने में बैठाए जाने का कारण पूछा तो ना तो पुलिस उन्हें कोई नोटिस दे पाई और ना ही पुलिस के पास कोई वकील को अरेस्ट करने का वारंट था। जिसके बाद सीनियर वकील ओपी शर्मा ने पुलिस को नोटिस दिखाने के लिए सीनियर अधिकारी को बुलाने के लिए लगभग 15 से 20 मिनट का समय दिया। लेकिन मौके पर मौजूद PSI हर्ष कुमार वकीलों को ना तो नोटिस ही दिखा पाए और नहीं वकील के खिलाफ कोई उनके पास अरेस्ट वारंट था और न ही उनका कोई सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचा, जिसके बाद वकील अपने साथी को थाने से अपने साथ ले गए। 

इतना ही नहीं सीनियर वकील ओपी शर्मा ने कहा कि वह जिस तरह पुलिस ने कानून को ठेंगा दिखाते हुए एक वकील को घंटों थाने में बिठाए रखा और बेवजह ही परेशान किया वह इस मामले को कोर्ट में लेकर जाएंगे ।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!