फरीदाबाद : शादी से इनकार करना प्रेमी को पड़ा भारी, गुस्साई प्रेमिका ने लिया खौफनाक इंतकाम, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Edited By Harman, Updated: 01 Aug, 2026 06:38 PM

faridabad woman killed lover

फरीदाबाद के गांव अंनगपुर में पेंटर की गला रेतकर हत्या करने के मामले का डीएलएफ क्राइम ब्रांच ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक कि पेंटर महिला गर्लफ्रेंड ने पहले उसको अपने कमरे पर बुलाकर

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद के गांव अंनगपुर में पेंटर की गला रेतकर हत्या करने के मामले का डीएलएफ क्राइम ब्रांच ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक कि पेंटर महिला गर्लफ्रेंड ने पहले उसको अपने कमरे पर बुलाकर शराब पिलाई और फिर नशा होने पर चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह कमरा बंद करके मौके से फरार हो गई। 

जांच में सामने आया है कि मृतक सदाकत के महिला के साथ रिलेशन थे। दोनों पहले से ही शादीशुदा थे। महिला को उसके पति ने छोड़ा हुआ था, जिसके चलते वह सदाकत पर शादी के लिए दबाव बनी रही थी। लेकिन सदाकत महिला को बार-बार बहाने बनाकर टाल रहा था। इसी के चलते महिला ने प्लानिंग करके उसकी हत्या की वारदात को अंजाम दिया। 

25 जुलाई को सदाकत की हत्या की गई थी, क्राइम ब्रांच डीएलएफ आरोपी ने महिला को 31 जुलाई को  गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला को कोर्ट में पेश किया जंहा से उसको 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि रिमांड अवधि के दौरान हत्या में प्रयुक्त हथियार, घटना से जुड़े अन्य साक्ष्य तथा वारदात के सभी पहलुओं की गहन जांच की जाएगी।

ओमेक्स सोसाइटी में करता था पेंटर का काम

पुलिस के मुताबिक मृतक सदाकत (36) मूल रूप से यूपी के जिला अलीगढ़ गांव रामपुर शाहपुर का रहने वाला था जबकि महिला मध्य प्रदेश की रहने वाली है। वह पिछले कई सालों से फरीदाबाद में रह रहा था। वह ओमेक्स सोसाइटी  में पेंटर का काम करता था। यंही पर उसकी मुलाकात आरोपी महिला से हुई थी। 

महिला झाड़ू-पोंछा का काम करती थी

सदाकत की हत्या करने वाली आरोपी महिला ओमेक्स सोसाइटी  में घरेलू कार्य (झाड़ू-पोंछा) करती थी। महिला की शादी हो चुकी थी लेकिन उसके पति ने उसको छोड़ा हुआ था। यंही पर दोनों की आपस में जान -पहचान हो गई और दोनों के बीच में संबन्ध बन गए। 

शादी का बना रही थी दबाव

पुलिस के मुताबिक दोनों कई महीनों से एक दूसरे के साथ संपर्क में थे। आरोपी महिला सदाकत पर शादी करने का दबाव बना रही थी। लेकिन सदाकत महिला को बार-बार बहाना बनाकर बात को टाल रहा था। इसी को लेकर दोनों के बीच में कई बार झगड़ा भी हो चुका था। इसके बाद महिला ने सदाकत की हत्या का प्लान बनाया और उसको अपने कमरे पर बुला लिया। 

25 जुलाई को हत्या को अंजाम दिया

आरोपी महिला ने गांव अनंगपुर में हत्या से 15 दिन पहले ही कमरा किराए पर लिया था। जंहा पर 25 जुलाई को उसने सदाकत को मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद उसने सदाकत को शराब पिलाई। इसके बाद जब सदाकत को ज्यादा नशा हो गया तो उसने किचन में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से उसका गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद वह कमरे को बाहर से बंद करके फरार हो गई। 

महिला को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया

पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार महिला को कोर्ट में पेश करके 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अभी इस केस में हत्या में प्रयुक्त हथियार, घटना से जुड़े अन्य साक्ष्य तथा वारदात के सभी पहलुओं की गहन जांच की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!