Edited By Krishan Rana, Updated: 02 Aug, 2026 04:14 PM

भिवानी के बवानीखेड़ा से एक दर्दनाक वारदात सामने आई है। यहां एक पति ने ही अपनी पत्नी की
भिवानी (जगबीर दुग्गल): भिवानी के बवानीखेड़ा से एक दर्दनाक वारदात सामने आई है। यहां एक पति ने ही अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोप है कि पहले आरोपी पति ने मुंह में कपड़ा ठुंस दिया और फिर गला घोंटा और बाद में उसको करंट लगाया। जिसके सिर में भी चोट मारी गई। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। वहीं आरोपी पति भी करीब 10 दिन पहले ही घर आया था और मृतका 5 बच्चों की मां थी।
मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान मूल रूप से चरखी दादरी के गांव दुधवा निवासी करीब 59 वर्षीय दर्शना के रूप में हुई है। मृतका के भाई राजकुमार ने बताया कि उसकी बहन दर्शना की हत्या की गई है। दर्शना के पति सनकी किस्म का व्यक्ति है। उसने बेरहमी से हत्या की है। उसके पास भांजे की पत्नी का फोन आया था।
उसने बताया कि दर्शना के मुंह में कपड़ा ठुंसा गया, गला घोंटा गया और करंट लगाकर हत्या की गई है। सिर पर भी चोट मारी गई है। मृतका को कुल 5 बच्चे हैं। इससे पहले तो कोई झगड़े नहीं हुआ। दर्शना चूड़ी बेचने का काम करती थी और उसका पति कुछ नहीं करता था। अभी यह कंफर्म नहीं है कि किस बात को लेकर विवाद हुआ। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बेटे की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज
बवानीखेड़ा थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि दर्शना पत्नी रामकिशन की उसके पति द्वारा गला घोंटकर व करंट लगाकर हत्या की गई है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसके लड़के हंसराज की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज किया गया है।
प्राथमिक जांच के अनुसार दर्शना व रामकिशन की आपस में अनबन हो जाती थी। प्रथम दृष्टता यह आया है कि रामकिशन सनकी तरह का व्यक्ति था। जो अपने आप में ही रहता था और किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करता था। अभी आरोपी फरार है, उसको गिरफ्तार करने के लिए टीमें लगी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगा।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)