दादरी में सनसनी: बाइक को टक्कर मार मां के सामने ही बेटे को उतारा मौत के घाट, 5 मर्डर के मामले में आया था जमानत पर

Edited By Isha, Updated: 26 Jul, 2026 01:34 PM

son killed right before his mother s eyes after bike is rammed

शनिवार शाम शहर के ढाणी फाटक रोड पर बाइक सवार मां बेटे को एक बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों मां बेटे गिरकर घायल हो गए व राहगीर उन्हें उठाने के लिए दौड़े ही थे कि बोलेरो में एक युवक निकला और

चरखी दादरी: शनिवार शाम शहर के ढाणी फाटक रोड पर बाइक सवार मां बेटे को एक बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों मां बेटे गिरकर घायल हो गए व राहगीर उन्हें उठाने के लिए दौड़े ही थे कि बोलेरो में एक युवक निकला और मां के सामने ही उसके 34 वर्षीय बेटे की कनपटी पर पिस्तौल रखकर गोली मार दी। इससे मौके पर ही रोहतक के गांव सुनारिया के पंकज की मौत हो गई और मां बीरमती को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पंकज के छोटे भाई हर्ष ने बताया कि 4 साल पहले पंकज ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर 5 मर्डर दिल्ली रोहिणी में दो, अम्बाला में दो और रोहतक में एक मर्डर किया था। इस मामले में वह जेल में बंद था और अप्रैल में ही जमानत पर बाहर आया था। गैंगवार से बचने के लिए ही पंकज रोहतक के अपने गांव सुनारिया की जगह अपने मामा के गांव दादरी के ढाणी फौगाट में आकर रह रहा था।

 
वहीं मौके पर एफएसएल टीम भी पहुंची, साक्ष्य जुटाए हैं। एसपी लोगेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और हत्यारों को पकड़ने के लिए तुरंत चार टीमें बनाकर पीछे लगाई। पुलिस को मौके से कारतूस का एक खाली खोल भी बरामद हुआ है। जिससे लगता है कि हमलावर ने सिर्फ एक ही गोली कनपटी पर मारी थी। डीएसपी कप्तान सिंह ने कहा कि हत्या के मामले में आरोपियों को पकड़ने के लिए चार टीमें लगा दी गई हैं। प्राथमिक जानकारी अनुसार युवक झज्जर के सुनारिया गांव का था और ढाणी फौगाट अपने मामा के घर आया हुआ था। आज अपनी मां को लेकर दादरी आया तो वारदात हो गई।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!