यमुनानगर में प्लाईवुड कारोबारी की कोठी पर धावा, महिला ने चाबी से खोला गेट... गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम

Edited By Isha, Updated: 02 Aug, 2026 09:21 AM

plywood businessman s bungalow in yamunanagar raided

यमुनानगर की प्रोफेसर कॉलोनी में एक प्लाईवुड कारोबारी की कोठी में बड़ी वारदात सामने आई है। बदमाशों ने पहले सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाया और फिर एक महिला समेत तीन से चार लोग घर के अंदर दाखिल हो

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता):  यमुनानगर की प्रोफेसर कॉलोनी में एक प्लाईवुड कारोबारी की कोठी में बड़ी वारदात सामने आई है। बदमाशों ने पहले सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाया और फिर एक महिला समेत तीन से चार लोग घर के अंदर दाखिल हो गए। घटना उस समय हुई जब मकान मालिक परिवार सहित घर पर मौजूद नहीं था। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और फॉरेंसिक टीम की मदद से मामले की जांच में जुटी है।

घटना प्रोफेसर कॉलोनी स्थित प्लाईवुड कारोबारी अशोक बंसल की कोठी की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक महिला घर के मुख्य गेट तक पहुंची और चाबी से गेट खोलकर अंदर दाखिल हुई। कुछ ही मिनटों बाद उसके अन्य साथी भी घर में प्रवेश कर गए। आरोपियों ने सबसे पहले वहां मौजूद चौकीदार रोशन लाल को काबू कर बंधक बना लिया और उसके बाद वारदात को अंजाम दिया।

घर के मालिक का कहना है कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि बदमाश क्या-क्या सामान लेकर गए हैं। जिस कमरे में वारदात हुई है उसे पुलिस ने सील कर दिया है और फॉरेंसिक टीम की जांच के बाद ही नुकसान का सही आकलन हो सकेगा। घटना के समय मौजूद चौकीदार रोशन लाल ने बताया कि रात में एक काले रंग की कार कोठी के बाहर आकर रुकी। इसके बाद महिला समेत कई लोग अंदर पहुंचे और उसे पकड़कर बंधक बना लिया, जिससे वह किसी को सूचना नहीं दे सका।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि फुटेज में एक महिला और उसके साथ तीन अन्य संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। सीन ऑफ क्राइम और एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है।

पुलिस का कहना है कि मकान मालिक की लिखित शिकायत और घर की पूरी तलाशी के बाद चोरी या लूट की गई संपत्ति का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!