Edited By Krishan Rana, Updated: 28 Jul, 2026 09:39 PM

हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (HVPNL) के कार्यकारी
फरीदाबाद (अनिल राठी): हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (HVPNL) के कार्यकारी अभियंता (XEN) दीपक गर्ग को 30,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
ब्यूरो के अनुसार शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि सेक्टर-23 स्थित एचवीपीएनएल टीएस डिवीजन में तैनात एक्सईएन दीपक गर्ग लंबित बिलों का भुगतान जारी करने के बदले ₹30,000 की रिश्वत मांग रहे थे। शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसवी एंड एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया।
ट्रैप के दौरान आरोपी अधिकारी को शिकायतकर्ता से 30,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। इस संबंध में थाना एसवी एंड एसीबी, फरीदाबाद में एफआईआर संख्या 18, दिनांक 28 जुलाई 2026 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।
विजिलेंस ब्यूरो ने बताया कि ट्रैप की पूरी कार्रवाई भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 105 के प्रावधानों के अनुसार की गई। यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी वैधानिक कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के टोल-फ्री हेल्पलाइन पर दें। शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)