फरीदाबाद में बारिश के दौरान मकान का छज्जा गिरा, महिला की हुई मौत...6 महीने की बच्ची के सिर से उठ गया मां का साया

Edited By Isha, Updated: 29 Jul, 2026 09:53 AM

house overhang collapses during rain in faridabad woman dies

फरीदाबाद के डबुआ थाना क्षेत्र में मंगलवार को बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। डबुआ कॉलोनी के 27 फीट रोड स्थित गली नंबर-4 में एक मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया।

फरीदाबाद (अनिल राठी): फरीदाबाद के डबुआ थाना क्षेत्र में मंगलवार को बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। डबुआ कॉलोनी के 27 फीट रोड स्थित गली नंबर-4 में एक मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। उस समय छज्जे पर खड़ी एक महिला भी उसके साथ नीचे गिर गई। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन और आसपास के लोगों ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

मृतक महिला बिहार की रहने वाली

मृतका की पहचान 28 वर्षीय लाडली खातून के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार के सारण जिले की रहने वाली थीं। लाडली अपने पति कुसमा मोहम्मद और छह महीने की बेटी के साथ डबुआ कॉलोनी में रमन भारद्वाज के मकान में किराए पर रहती थीं। परिवार करीब दो महीने पहले ही रोजगार की तलाश में फरीदाबाद आया था और यहीं रहकर काम कर रहा था।

 जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बारिश हो रही थी। इसी दौरान लाडली खातून कुछ देर के लिए मकान के छज्जे पर खड़ी थीं। लगातार हो रही बारिश के कारण छज्जा कमजोर हो चुका था। अचानक वह भरभराकर नीचे गिर गया और लाडली भी उसके साथ नीचे आ गिरीं। छज्जे का मलबा उनके ऊपर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

आवाज सुनकर घरों से बाहर आए लोग

छज्जा गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। वहीं उनके पति कुसमा मोहम्मद भी दौड़कर बाहर आए। स्थानीय लोगों की मदद से लाडली को तुरंत मलबे से बाहर निकाला गया और बिना समय गंवाए सिविल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण कुछ ही देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

2 महीने पहले फरीदाबाद आया था

मृतका के पति कुसमा मोहम्मद ने बताया कि हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। उन्होंने बताया कि उनकी छह महीने की एक बेटी है और परिवार दो महीने पहले ही गांव से फरीदाबाद आकर किराए के मकान में रहने लगा था। पत्नी की मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पुलिस बोली शिकायत नही मिली

डबुआ थाना प्रभारी सुमेर ने बताया कि छज्जा गिरने से महिला की मौत का मामला पुलिस के संज्ञान में है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल परिजनों की ओर से मकान मालिक के खिलाफ कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। यदि शिकायत मिलती है तो उसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!