खाकी पर लगा दाग: कॉन्स्टेबल ही निकला ATM लूट गैंग का मास्टरमाइंड, भतीजे के साथ मिलकर उड़ाये लाखों रुपये

Edited By Isha, Updated: 04 Aug, 2026 02:26 PM

constable turns out to be the mastermind of the atm robbery gang

दिल्ली-एनसीआर में खाकी को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस का एक जवान ही एटीएम (ATM) लूट गिरोह का मास्टरमाइंड निकला। फरीदाबाद क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की

फरीदाबाद(अनिल राठी): दिल्ली-एनसीआर में खाकी को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस का एक जवान ही एटीएम (ATM) लूट गिरोह का मास्टरमाइंड निकला। फरीदाबाद क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस में तैनात सिपाही, उसके भतीजे और दो अन्य साथियों समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर इस गैंग का पर्दाफाश किया है।

अपने भतीजे  के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम
फरीदाबाद पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार मुख्य आरोपी दिल्ली पुलिस का कॉन्स्टेबल है, जो मूल रूप से फरीदाबाद के अटाली गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। वह दिल्ली के बिजवासन इलाके में पीसीआर पर तैनात था। आरोप है कि उसने अपने भतीजे और अन्य साथियों के साथ मिलकर फरीदाबाद में वित्तीय कंपनी के दो एटीएम को निशाना बनाया और लाखों रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरोह रात के समय सुनसान इलाकों में स्थित एटीएम को निशाना बनाता था ताकि वारदात के दौरान किसी की नजर न पड़े।

पुलिस कर रही पूरे नेटवर्क की  जांच 
फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन लोगों ने फरीदाबाद या अन्य जिलों में भी इसी तरह की और वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं। पुलिस आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और पूरे नेटवर्क की भी जांच कर रही है। फरीदाबाद में दो एटीएम में की थी आरोपियों ने लूटपाट भूपानी में 653 000 वही सेक्टर 58 वाले में 5 लाख 71 हजार रुपए निकल गए थे।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!