Edited By Isha, Updated: 04 Aug, 2026 10:16 AM

नूंह जिले के थाना सदर फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में मंगलवार सुबह गो-तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। गांव बींवा के पास हुई इस कार्रवाई में पुलिस पर फायरिंग करने वाले एक आरोपी को जवाबी कार्रवाई में गोली लगी
नूंह (अनिल मोहिनया): नूंह जिले के थाना सदर फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में मंगलवार सुबह गो-तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। गांव बींवा के पास हुई इस कार्रवाई में पुलिस पर फायरिंग करने वाले एक आरोपी को जवाबी कार्रवाई में गोली लगी, जबकि उसके अन्य साथी मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने घायल आरोपी को उपचार के लिए शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ में भर्ती कराया है।
पुलिस के अनुसार, फिरोजपुर झिरका सीआईए स्टाफ प्रभारी उप-निरीक्षक महेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। इसी दौरान गो-तस्करों का सामना पुलिस टीम से हुआ। आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में कार्रवाई की। इस दौरान जाबिर निवासी घाटमीका, थाना पहाड़ी (राजस्थान) के बाएं घुटने में गोली लगी और वह घायल हो गया।
घायल आरोपी को तुरंत उपचार के लिए शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ भेजा गया। पुलिस ने मौके से तीन गोवंश, एक देशी कट्टा तथा दो कारतूस बरामद किए हैं।
थाना सदर फिरोजपुर झिरका पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही फरार साथियों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड, गो-तस्करी नेटवर्क और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी गहन जांच कर रही है।